फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur BY Election: BJP candidate Deepak Patel will file nomination tomorrow, Deputy CM Keshav participate

Phulpur BY Election : भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल शुक्रवार को करेंगे नामांकन, डिप्टी सीएम केशव भी होंगे शामिल

Thu, 24 Oct 2024 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 05:48 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल अपना नामांकन सुबह 11 बजे करेंगे। उधर बृहस्पतिवार सुबह दीपक को टिकट मिलने की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया में प्रसारित हुए उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहां पहुंचे दीपक के समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की। इस दौरान ढोल नगाड़े की थाप पर वहां मौजूद लोग खूब झूमे। पुलिस लाइंस के पास दीपक के आवास पर मिठाइयां भी खूब बांटी गईं।

विज्ञापन
Phulpur BY Election: BJP candidate Deepak Patel will file nomination tomorrow, Deputy CM Keshav participate
दीपक पटेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। डिप्टी सीएम शुक्रवार की सुबह दस बजे तक प्रयागराज पहुंच भी जाएंगे।

विज्ञापन

दीपक पटेल अपना नामांकन सुबह 11 बजे करेंगे। उधर बृहस्पतिवार सुबह दीपक को टिकट मिलने की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया में प्रसारित हुए उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहां पहुंचे दीपक के समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की। इस दौरान ढोल नगाड़े की थाप पर वहां मौजूद लोग खूब झूमे। पुलिस लाइंस के पास दीपक के आवास पर मिठाइयां भी खूब बांटी गईं।

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा भी वहां थोड़ी ही देर में पहुंच गए। इस दौरान दीपक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन ने फूलपुर से योग्य प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गंगापार जिला अध्यक्ष कविता पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सुबोध सिंह, डा. एलएस ओझा, राजेश केसरवानी ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी फूलपुर विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

वहीं दूसरी ओर शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को ही दीपक पटेल का लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय से सिंबल प्राप्त कर लिया। हर्ष ने बताया कि नामांकन का समय अब कम बचा है। इसी वजह से उन्हें सिंबल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed