फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PhD course work examination in State University from January 3, detailed program released

State University : राज्य विवि में पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा तीन जनवरी से, जारी किया गया विस्तृत कार्यक्रम

Fri, 29 Dec 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा तीन, चार एवं पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके तहत शोध प्रविधि की परीक्षा तीन जनवरी को होगी। रिव्यू ऑफ पब्लिश्ड रिसर्च इन रेलेवेंट फील्ड की परीक्षा तीन जनवरी को दूसरी पाली में होगी।

विज्ञापन
PhD course work examination in State University from January 3, detailed program released
राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा तीन जनवरी से शुरू होने जा रही है। राज्य विवि ने बृहस्पतिवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। वहीं, राज्य विवि एवं संघटक महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर की कक्षाएं पांच जनवरी से शुरू होंगी। चार जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा तीन, चार एवं पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके तहत शोध प्रविधि की परीक्षा तीन जनवरी को होगी। रिव्यू ऑफ पब्लिश्ड रिसर्च इन रेलेवेंट फील्ड की परीक्षा तीन जनवरी को दूसरी पाली में होगी। कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं संबंधित विषय की परीक्षा चार जनवरी को होगी और मौखिक परीक्षा पांच जनवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को ही गाइड आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पीएचडी शुरू होगी। राज्य विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में 24 विषयों की पीएचडी की 535 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 30 जून 2023 को परिणाम घोषित किया था। वहीं, शीतकालीन अवकाश के बाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर की कक्षाएं पांच जनवरी से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी से पहले

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित की गईं थीं। इस परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी से पहले जारी किए जाने की तैयारी है। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 253 केंद्रों में आयोजित की गईं थीं। तकरीबन पांच लाख विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से पांच फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। 15 जनवरी से पहले विषम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में नकल करने वाले परीक्षार्थियों और सामूहिक नकल में संलिप्त कॉलेजों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। इन मामलों को परीक्षा समिति में रखा जाएगा और समिति ही कार्रवाई को लेकर निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed