फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pharmacist dies of heart attack in moving car, was posted in Handia CHC

Prayagraj : चलती कार में हार्ट अटैक आने से फार्मासिस्ट की मौत, खुद ही चला रहे थे गाड़ी

Wed, 15 May 2024 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2024 02:06 PM IST
सार

घर से अस्पताल जाते समय फार्मासिस्ट की चलती गाड़ी में अटैक आने से मौत हो गई। उनकी कार घर से कुछ ही दूर पर झूंसी-सोनौटी मार्ग पर खड़ी मिली, जिसमें वह पड़े थे। गाड़ी खुद ही चला रहे थे और अकेले ही जा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। 

विज्ञापन
Pharmacist dies of heart attack in moving car, was posted in Handia CHC
फार्मासिस्ट की मौत की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट की चलती कार में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह घर से अस्पताल के लिए अपनी कार से निकले थे। वह कार को खुद ही चला रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर संभवत: उन्हें अटैक आ गया। घबराहट में उन्होंने कार को सड़क के किनारे लगा दिया। इसी दौरान उनकी सांसें थम गईं। राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।

विज्ञापन


फार्मासिस्ट प्रमोद यादव (50) उपरदहां स्थित हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। वह झूंसी थाना क्षेत्र के मुंशी का पूरा गांव में किराए के मकान में रहते थे। वह अपनी कार से ही रोज अस्पताल जाते थे। बुधवार को भी वह घर से अस्पताल के लिए निकले थे। घर से कुछ दूर झूंसी-सोनौटी मार्ग पर साढ़े नौ बजे पहुंचे थे कि उनको अटैक आ गया। घबराहट में उन्होंने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


वह ड्राइविंग सीट पर लुढ़के थे और कार में अकेले ही थे। काफी देर तक उनको ड्राइविंग सीट पर बेहाल देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। करीब 12 बजे पुलिस पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी। जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उनके फार्मासिस्ट होने की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को फोन पर दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed