Phaphamau Murder Case : भट्ठा संचालक हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
पकड़ा गए जैद पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या में उसके भाइयों के साथ ही कई अन्य लोग शामिल थे। सभी सफारी, बलेनो कार व एक बुलेट पर सवार थे। लाइसेंसी असलहों के साथ ही वारदात में अवैध हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफामऊ में भट्ठा संचालक की हत्या में मुख्य आरोपी जैद बादशाह और उसका साथी राजू विश्वकर्मा गिरफ्तार कर लिए गए। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सफारी व दो पिस्टल-तमंचा भी बरामद किया गया है। एक आरोपी खुर्शीद पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी के अलावा प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
पकड़ा गया जैद पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या में उसके भाइयों के साथ ही कई अन्य लोग शामिल थे। सभी सफारी, बलेनो कार व एक बुलेट पर सवार थे। लाइसेंसी असलहों के साथ ही वारदात में अवैध हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।
घटना के बाद उसने अपने भाइयों के साथ प्रतापगढ़ के पितईपुर, मानधाता में रहने वाले मौसा मकबूल के घर शरण ली थी। पुलिस अफसरों का दावा है कि दोनों आरोपियों को मलाक हरहर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया राजू सरायगोपाल, फाफामऊ का रहने वाला है।
जमीन को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया है कि उसके भाई खुर्शीद ने करीब 15 साल पहले मुबस्सिर के पिता से 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी। अब उस जमीन की कीमत लगभग 60 लाख रुपये हो गई है। इसी वजह से मुबस्सिर के परिवारवाले धोखे से जमीन लिखाने का आरोप लगा रहे थे। जिसे लेकर रंजिश चल रही थी।