फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamau Bridge: After 50 days, the fare of buses of Lucknow and Ayodhya route reduced

Phaphamau Bridge : 50 दिन बाद कम हुआ लखनऊ और अयोध्या रूट की बसों का किराया

Fri, 20 May 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 May 2022 10:25 PM IST
सार

गंगा पर बने चंद्रशेखर आजाद सेतु की मरम्मत कार्य के लिए उसमें भारी वाहनों की आवाजाही एक अप्रैल 2022 से बंद कर दी गई थी। इस दौरान रोडवेज की लखनऊ और अयोध्या रूट की जाने वाली बसों को डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन
Phaphamau Bridge: After 50 days, the fare of buses of Lucknow and Ayodhya route reduced
Prayagraj News : फाफामऊ पुल को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से लखनऊ की दूरी एक बार फिर से 27 किलोमीटर घट गई है, जबकि राम की नगरी अयोध्या की दूरी भी 17 किलोमीटर कम हो गई है। दूरी घटने के साथ ही इन दोनों ही शहरों के लिए रोडवेज बसों से जाने वाले यात्रियों का किराया भी घट गया है। यह संभव हुआ है प्रयागराज को फाफामऊ से जोड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद सेतु में भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने से। पुल की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद इसे भारी वाहनों की आवाजाही के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया।

विज्ञापन



दरअसल, गंगा पर बने चंद्रशेखर आजाद सेतु की मरम्मत कार्य के लिए उसमें भारी वाहनों की आवाजाही एक अप्रैल 2022 से बंद कर दी गई थी। इस दौरान रोडवेज की लखनऊ और अयोध्या रूट की जाने वाली बसों को डायवर्ट कर दिया। इन दोनों ही मार्ग पर संचालित बसें शास्त्री पुल, झूंसी, अंदावा चौराहा, सहसों बाईपास होते हुए चलाई जा रही थी। पुल की मरम्मत 30 अप्रैल तक हुई।

विज्ञापन

बदले रूट से चलीं रोडवेज की बसें

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारी वाहनों की आवाजाही आजाद सेतु से एक मई को शुरू होनी थी, लेकिन मरम्मत कार्य के बाद केवल चार पहिया वाहनों को ही उसमें प्रवेश दिया गया। इस वजह से रोडवेज की बसें बृहस्पतिवार 19 मई तक बदले रास्ते से ही चली। इस अवधि में लखनऊ की दूरी जहां 27 किलोमीटर बढ़ गई तो वहीं अयोध्या की दूरी 17 किमी बढ़ गई।


इस वजह से संबंधित रूट के तमाम शहरों का किराया भी बढ़ गया। इसी दौरान टोल टैक्स बढ़ने की वजह से संबंधित रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर किराये की एक और मार पड़ गई। फिलहाल अब पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। लखनऊ, अयोध्या आदि शहरों में पहुंचने वाले समय में कमी आने के साथ ही किराया भी रोडवेज ने शुक्रवार से ही कम कर दिया। 


प्रयागराज से प्रमुख शहरों का किराया
दिल्ली    754
आगरा    598
कानपुर    251
लखनऊ    275
बरेली    535
हल्द्वानी    659
वाराणसी    162
गोेरखपुर    322
आजमगढ़    197
अयोेध्या    219
प्रतापगढ़    95
जौनपुर    127
मिर्जापुर    109

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed