फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petrol leakage on the wagon of Malgadi on the Allahabad Junction, stirring at the junction

इलाहाबाद जंक्शन पर मालगाड़ी के वैगन से पेट्रोल लीकेज, जंक्शन पर मचा हड़कंप

Sun, 12 May 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Petrol leakage on the wagon of Malgadi on the Allahabad Junction, stirring at the junction
बलिया-इंदारा मार्ग पर ट्रैक से नीचे उतरे मालगाड़ी के डिब्बे।
हावड़ा की ओर जा रही पेट्रोल लदी मालगाड़ी के एक वैगन में लीकेज की वजह से शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। लीकेज की वजह से कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए पहले रेलकर्मियों ने वैगन को ठीक करने का प्रयास किया। कोई सफलता नहीं मिली तो इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) अफसरों से संपर्क किया गया। आईओसी के कर्मचारी जंक्शन पहुंचे और किसी तरह से लीकेज को ठीक किया गया।
विज्ञापन


हावड़ा की ओर जा रही पेट्रोल लदी मालगाड़ी मेें इंजन से दसवें वैगन (संख्या 40101159320)  में लीकेज देखा गया। इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। जंक्शन पर मालगाड़ी शाम 5.50 बजे लाइन नंबर आठ पर आकर रुकी। उसके दसवे कोच में लीकेज ठीक करने के लिए यांत्रिक विभाग के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वे लीकेज ठीक नहीं कर सके। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना आईओसी को दी।
विज्ञापन


स दौरान लीकेज की खबर मिलने के बाद वहां तमाम रेलकर्मी एकत्र हो गए। उधर आईओसी  की टीम भी मौके पर पहुंची। उधर सूचना  पाकर एसीएम थर्ड भी  वहां पहुंच गए। रात 8.10 बजे लीकेज ठीक कर दिया गया। इसके बाद ही मालगाड़ी जंक्शन से रवाना की जा सकी। पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि लीकेज की वजह से रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed