{"_id":"6336be5922a9d76b5b527821","slug":"petition-filed-against-cm-yogi-adityanath-for-inciting-religious-sentiments-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में दाखिल याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में दाखिल याचिका खारिज
Fri, 30 Sep 2022 04:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Sep 2022 04:45 PM IST
सार
कोर्ट ने कहा कि मामला दो न्यायालयों के क्षेत्राधिकार से जुड़ा हुआ है। निचली अदालतों ने द्वारा दिया गया फैसला सही है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राजस्थान के अलवर में 28 नवंबर 2018 को आयोजित एक जनसभा में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ परिवाद दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने याची अधिवक्ता पर पांच हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि हर्जाने की रकम तीन दिन में मध्यस्थता केंद्र में जमा करनी होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति समिति गोपाल की पीठ ने मऊ के नवल किशोर मिश्रा की याचिका को खारिज करते हुए दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि मामला दो न्यायालयों के क्षेत्राधिकार से जुड़ा हुआ है। निचली अदालतों ने द्वारा दिया गया फैसला सही है। याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राजस्थान के अलवर में 28 नवंबर 2018 को आयोजित एक जनसभा में दिए गए भाषण पर आपत्ति जताई गई थी। याची की ओर से तर्क दिया गया कि उनका यह बयान धार्मिक आस्था और भावना को ठेस पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
कोर्ट में याचिका दर्ज कर शिकायत दर्ज कराने की मांग की गई। याची ने निचली अदालत में भी याचिका दाखिल कर कार्रवाई की मांग की लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। याचिका पर अधिवक्ता इफ्तखार मोहम्मद फारूकी व राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम ए के सण्ड ने पक्ष रखा था। ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।
विज्ञापन