{"_id":"6ae5b8be3a92f308c10b52b0","slug":"pet-exam-candidates-seen-struggling-to-board-trains-special-trains-run-for-kanpur-varanasi-routes-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा : ट्रेनों में चढ़ने के लिए जूझते दिखे परीक्षार्थी, कानपुर-वाराणसी के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा : ट्रेनों में चढ़ने के लिए जूझते दिखे परीक्षार्थी, कानपुर-वाराणसी के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें
Sat, 31 Oct 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के बाद शुक्रवार को शाम पांच बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जमकर मशक्कत करनी पड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के बाद शुक्रवार को शाम पांच बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने घरों को लौटने के लिए परीक्षार्थियों का रेला सड़कों और रेलवे प्लेटफाॅर्मों पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर और वाराणसी के लिए विशेष (स्पेशल) ट्रेनों का संचालन किया। इसके बावजूद रूटीन ट्रेनों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ नजर आई। प्रयागराज जंक्शन पर रात तक अभ्यर्थियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
भीड़ के कारण आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई ट्रेनों में पहले से आरक्षण करवाकर सफर कर रहे आम यात्रियों को भी भारी भीड़ और कोचों में जगह न मिलने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीते दो दिन में प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 11 आउटवर्ड और चार इनवर्ड परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर रेलवे के साथ-साथ सड़क मार्ग पर भी जबरदस्त दबाव देखने को मिला। प्रयागराज से वाराणसी और फतेहपुर की तरफ जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें पूरी तरह पैक रहीं, जिससे यात्रियों को बस में सीट पाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी।