फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Personal ID , were arrested three agents to book tickets

पर्सनल आईडी पर टिकट बुक करते धरे गए तीन एजेंट

Mon, 25 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 25 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। आरपीएफ इलाहाबाद ने ई-टिकट के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आरपीएफ ने रविवार को शाहगंज और कटरा में आईआरसीटीसी के तीन एजेंट की दुकानों पर छापा मारकर पर्सनल आईडी पर निकाले गए 135 ई-टिकट और 302242 रुपये बरामद किए। तीनों को जेल भेज दिया गया है। यह खेल महीनों से चल रहा था।
विज्ञापन

आरपीएफ के आईजी एनके सक्सेना को सूचना मिली थी कि इलाहाबाद के आईआरसीटीसी के कई एजेंट पर्सनल आईडी पर ई-टिकट निकाल रहे हैं। शहर में कई एजेंट ने फर्जी पर्सनल आईडी बना रखी है और इस पर ई-टिकट बुक करते हैं। सुबूत जुटाने के लिए आरपीएफ ने कटरा में एजेंट रतन कुमार वर्मा, शाहगंज में बलविंदर सिंह और शाहगंज में सुविधा ट्रेवल्स के तारिक अहमद के पास अपने लोगों को भेजा। आरपीएफ के लोगों को तीनों ने पर्सनल आईडी पर कन्फर्म टिकट निकालकर दे दिया।
विज्ञापन


 इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने तीनों एजेंट की दुकानों पर छापा डाला। रतन के पास से 62 ई-टिकट और 98815 रुपये, बलविंदर के पास से सात ई-टिकट और 6497 रुपये, तारिक के पास से 66 ई-टिकट और 196930 रुपये बरामद किए गए। जांच में आईआरसीटीसी के लोग भी शामिल थे। आरपीएफ के मुताबिक एजेंट को आईआरसीटीसी की आईडी पर ही टिकट निकालने चाहिए। एजेंट के लिए ई-टिकट निकालने का समय निर्धारित होता है। इस कारण कई बार कन्फर्म टिकट नहीं निकल पाते। इसलिए तीनों एजेंट ने आठ से दस फर्जी पर्सनल आईडी खोल रखी है। वह इसी से जरिए टिकट बुक कर रहे थे जो कि कानूनन अपराध है। बरामद सभी ई-टिकट पर्सनल आईडी से बुक किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed