फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Permission from the government: Management committee of colleges will be dissolved if the principals are not j

शासन से मिली अनुमति : प्राचार्यों को ज्वॉइन न कराने पर भंग होगी कॉलेजों की प्रबंध समिति

Mon, 25 Jul 2022 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 08:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती की थी। चयनितों में बरेली कॉलेज में शिक्षक रहे राकेश कुमार आजाद को निदेशालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से शाहजहांपुर स्थित स्वामी सुखदेवा नंद पीजी कॉलेज आवंटित किया था।

विज्ञापन
Permission from the government: Management committee of colleges will be dissolved if the principals are not j
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राचार्य पद चयनित अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज तो आवंटित कर दिए, लेकिन कुछ कॉलेजों में नियुक्ति पत्र के साथ ज्वाइन करने पहुंचे प्राचार्यों को अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। इस मसले पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुमति मांगी थी। शासन से अनुमति मिल गई है और कुछ कॉलेजों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती की थी। चयनितों में बरेली कॉलेज में शिक्षक रहे राकेश कुमार आजाद को निदेशालय ने ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से शाहजहांपुर स्थित स्वामी सुखदेवा नंद पीजी कॉलेज आवंटित किया था। राकेश कुमार ने निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें नियुक्ति पत्र तो दे दिया, लेकिन कार्यभार नहीं सौंपा।

विज्ञापन

इस कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद हैं। शिकायत मिलने के बाद निदेशालय ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा था। इसके बाद भी राकेश कुमार को ज्वाइन न कराए जाने पर निदेशालय ने शासन से कार्रवाई की अनुमति मांगी। इससे पूर्व एसएन सेन कॉलेज कानपुर में भी प्राचार्य को ज्वाइन न कराए जाने पर निदेशालय ने कॉलेज पर कार्रवाई की अनुमति मांगी थी। 


कुछ अन्य कॉलेजों की शिकायत भी निदेशालय को मिली थी, जो प्राचार्य पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइन नहीं करा रहे हैं। शासन ने ऐसे कॉलेज पर कार्रवाई की अनुमति दे दी है। अब निदेशालय की ओर से कॉलेजों को नोटिस भेजा जा रहा है। सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद भी ज्वाइन न कराने पर कॉलेजों की प्रबंध समिति भंग करने की संस्तुति की जाएगी और प्रबंध समिति की जिम्मेदारी संबंधित डीएम को सौंप दी जाएगी।

प्राचार्य के 50 पदों पर वेटिंग लिस्ट वालों की भर्ती फंसी
अशासकीय कॉलेजों में प्राचार्य के 290 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में से 50 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया है। इनकी जगह वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाने हैं, लेकिन मुख्य सूची में चयनित एक अभ्यर्थी के कोर्ट में चले जाने से प्रक्रिया अटक गई है। याचिका दाखिल करने वाले अभ्यर्थी को बलिया स्थित कुंवरपाल सिंह कॉलेज आवंटित किया जा चुका है। अभ्यर्थी की मांग है कि अन्य कॉलेज की सीटें खाली हैं, इसलिए दूसरा कॉलेज आवंटित किया जाए, जबकि उच्च शिक्षा निदेशालय इसके लिए तैयार नहीं है। मामला कोर्ट में जाने से वेटिंग लिस्ट वालों की कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed