फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People were shocked to see Air India plane on the trailer, crowd of onlookers gathered all the way.

ज्यादा मत उड़ो : ट्रेलर पर एयर इंडिया का विमान देखकर चौंके लोग, रास्ते भर देखने वालों की जुट रही भीड़

Thu, 11 Apr 2024 07:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 07:59 PM IST
सार

कलकत्ता से नागपुर जा रहा ट्रेलर पर सवार प्लेन बृहस्पतिवार दिनभर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। हंडिया में हाईवे के किनारे एक ढाबे के पास खड़ा कर चालक विश्राम कर रहा था। इसके बाद वहां से गुजरने वाले लोग इसके सामने खड़े होकर सेल्फी लेने लगे तो कई लड़के इसमें चढ़कर सेल्फी लेने के साथ रील्स बनाने में जुट गए।

विज्ञापन
People were shocked to see Air India plane on the trailer, crowd of onlookers gathered all the way.
विमान को देखने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के हंडिया इलाके में ट्रेलर पर हवाई जहाज देखकर लोग चौंक गए। ट्रेलर पर एयर इंडिया का विमान लदा था। हंडिया बाइपास के निकट ट्रेलर को सड़क के किनारे खड़ा करके आराम कर रहा था। हवाई जहाज देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।

विज्ञापन





विज्ञापन







चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह विमान का स्क्रैप है जिसे कोलकाता से नागपुर ले जाया जा रहा है। एक ट्रेलर पर विमान और दूसरे ट्रेलर पर भी उसका कुछ हिस्सा रखा हुआ था। दिन भर यहां लोगों की भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलकत्ता से नागपुर जा रहा ट्रेलर पर सवार प्लेन बृहस्पतिवार दिनभर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। हंडिया में हाईवे के किनारे एक ढाबे के पास खड़ा कर चालक विश्राम कर रहा था। इसके बाद वहां से गुजरने वाले लोग इसके सामने खड़े होकर सेल्फी लेने लगे तो कई लड़के इसमें चढ़कर सेल्फी लेने के साथ रील्स बनाने में जुट गए।

ट्रेलर पर सवार प्लेन बाई रोड कलकत्ता से नागरपुर जा रहा था। यहां पर सड़क पर ट्रेलर पर सवार प्लेन को देखकर लोग यहां रुककर सेल्फी लेने लगे। कुछ देर बाद लोग इसके चढ़कर फोटो शूट कराने के साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया साइड पर अपलोड करने लगे। सुबह दस बजे से शाम समाचार लिखे जाने तक ट्रेलर पर सवार प्लेन को देखने और फोटो खिचाने वालों की भीड़ लगी रही। ट्रेलर में मौजूद सहायक चालक ने बताया कि वह बाई रोड नागपुर जा रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed