फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People shivering with cold, cold weather

ठंड से कांपे लोग, शीतलहर का सितम

Fri, 27 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
People shivering with cold, cold weather
People shivering with cold, cold weather - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी बर्फीली हवाओं ने बृहस्पतिवार को हाड़ कंपा दिए। शीतलहर का सितम भारी पड़ा। उत्तर पश्चिम हवाओं का जोर रहा कि धुंध में सूरज दुबका रहा। दिन और रात का तापमान गोता लगा गया। पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड में लोग कंपाते रहे। बुधवार रात से सुबह तक घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में गलन भरी ठंड की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लोगों को एक सप्ताह और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन भर धुंध छाई रही। वहीं रात में ओस की बूंदे बारिश का एहसास कराती रहीं। गलन भरी ठंड में शीतलहरी का प्रभाव शरीर के खुले हिस्सों में भारी पड़ा। लोग सुबह से शाम तक हीटर-ब्लोअर, अलाव समेत तमाम इंतजामों के बावजूद कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

तापमान में उठापटक के बीच लोगों को पूरा दिन धुंध के बीच गुजारना पड़ा। दोपहर में करीब एक बजे थोड़ी देर के लिए खिली धूप कमजोर रही। शीतलहर के कारण 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर किया। जो बाहर निकले वह इंतजाम के साथ निकले, तभी लोग दिन में टोपी, दस्ताने पहने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़का। दिन का पारा 14.2 डिग्री और रात का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम 100/76 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक लौटतीं मानसूनी उत्तर पूर्वी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ेगी। 30-31 दिसंबर और 14 जनवरी के आसपास बारिश या बूंदाबांदी से मौसम बदलेगा। सर्दी का प्रकोप अभी और बढ़ेगा।

वहीं इविवि के वायुमंडलीय समुद्र विज्ञान विभाग के प्रो. सुनीत कुमार के मुताबिक अभी रात का पारा और गिरने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर ठंड को कड़क करेगा। धुंध और कोहरा रहेगा, यदि मौसम साफ हुआ तो धूप बेअसर रहेगी।

People shivering with cold, cold weather

People shivering with cold, cold weather- फोटो : CITY DESK

People shivering with cold, cold weather

People shivering with cold, cold weather- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed