फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People riding Thar attacked the youth, five named including cousins

Prayagraj : थार सवार लोगों ने युवक पर किया हमला, चचेरे भाइयों समेत पांच नामजद

Mon, 23 Mar 2026 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2026 12:17 PM IST
सार

धूमनगंज के नंदग्राम के पास रविवार सुबह थार सवार लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर डंडे से पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। धूमनगंज पुलिस ने चचेरे दो भाईयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
People riding Thar attacked the youth, five named including cousins
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज के नंदग्राम के पास रविवार सुबह थार सवार लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर डंडे से पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। धूमनगंज पुलिस ने चचेरे दो भाईयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया गया कि इनमें से तीन आरोपी अतीक अहमद व बमबाज गुड्डू मुस्लिम के करीबी हैं।

विज्ञापन


कसारी-मसारी निवासी मो. फैसल बालू-गिट्टी के ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को पिता के नाम पर ऐनुद्दीनपुर में जमीन है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कसारी-मसारी निवासी अफजल, आजम व अकरम जमीन का बैनामा कराने के लिए धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे वह नंदग्राम के पास बैठा था। आरोप है कि तभी थार से अकसानू व अंजफ नीचे उतरे और लोहे की रॉड व डंडे से पीटने लगे। साथ ही जमीन का बैनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि करीब तीन माह पूर्व धूमनगंज पुलिस ने अफजल के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed