फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People pray to stop water of Ganga and Yamuna in Prayagraj

प्रयागराज: गंगा-यमुना के वेग को शांत करने लिए लोगों ने की पूजा और अनुष्ठान

Sun, 22 Sep 2019 05:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 22 Sep 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
People pray to stop water of Ganga and Yamuna in Prayagraj
लोगों ने की पूजा - फोटो : Amar Ujala

प्रयागराज में गंगा और यमुना के वेग को शांत करने के लिए पूजा अनुष्ठान का सिलसिला जारी है। शनिवार को तीर्थ पुरोहितों की ओर से बाढ़ से जूझ रहे लोगों की कुशलता और नदियों के वेग के शांत होने के लिए संगम पर पूजन के साथ ही याज्ञिन अनुष्ठान भी किया गया। 

विज्ञापन


तीर्थपुरोहित सत्येंद्र तिवारी के आचार्यत्व में हुए अनुष्ठान के तहत जनमानस के कल्याण के लिए तीर्थपुरोहित अंकुश शर्मा की ओर से मां गंगा को दूछ, नारियल और चुनरी भेंट करके उनके विकराल रूप को शांत करने के लिए प्रार्थना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अनुष्ठान में शांतनु शर्मा, अवधेश शर्मा, हेमंत पांडेय, मोनू पंडा, लाल तिवारी, अनुज आदि शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं यमुना के वेग को शांत करने के लिए डाडी महेवा स्थित श्री पाताल शनि तीर्थ में पीठाधीश्वर पराग जी के आचार्यत्व में भाई शनिदेव और बहन यमुना की महाआरती उतारी गई। एक सौ आठ दीपदान के बाद यमुना से वेग को शांत करने के लिए प्रार्थना की गई। आरती और अनुष्ठान में पुरुषोत्तम भगत, मुनमुन निषाद, रामू निषाद सहित श्री शनि परिवार सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed