{"_id":"5e7b9fad8ebc3e78b8641638","slug":"people-celebrated-the-chetri-chand-utsava-city-news-ald2718825187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेट्री चंड उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेट्री चंड उत्सव मनाया
विज्ञापन
झूलेलाल जयंती पर चैत्र प्रतिपदा बुधवार को सिंधी समाज का मुख्य पर्व चेट्री चंड उत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। सार्वजनिक उत्सव की अपेक्षा सिंधी परिवारों ने अपने-अपने घरों में ही रहकर इष्टदेव झूलेलाल जी को याद करते हुए उनकी पूजा अर्चना की। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने की भी कमना की गई।
पहले आयोजन को सार्वजनिक तौर पर करने की योजना थी लेकिन कोरोना को देखते हुए सार्वजनिक आयोजन को स्थगित करते हुए तय किया गया कि लोग अपने-अपने घरों में ही उत्सव मनाएं। समाज ने यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक परिवार अपने घरों में ही स्तुति करेंगे, जिसके तहत सभी परिवारों में मीठे चावल, चना, हलवा और फल आदि से प्रसाद बनाकर आपस में ही बांटा गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल को याद करते हुए माफी भी मांगी कि धूमधाम से आपका उत्सव न मनाने के लिए हम विवश हैं। ऐसे में हमारी पूजा प्रार्थना स्वीकार करते हुए हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
विज्ञापन
झूलेलाल मेला कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को पर्व पर बधाइयां भी दी गईं। बधाई देने वालों में संयोजक विजय पुरसवानी सहित धर्मपाल मदनानी, सुरेश वाटवानी, कन्हैया रायचंदानी, चेतन नवलानी, बलराम बजाज, भरत हिरानी, आशीष राजपाल, राधे लाल, श्याम केसवानी, भगवान दास, इंदर मध्यान, मंगल बजाज, भजन लाल, रतन केवलानी, तुलसीदास करमचंदानी, गिरधारी लाल मदनानी आदि शामिल हैं।