फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People are playing with their lives in order to get their point across.

Prayagraj News: अपनी बात मनवाने के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
People are playing with their lives in order to get their point across.
पहले जाॅर्जटाउन में जेई और अब फाफामऊ में युवती की टावर पर चढ़कर अपनी बात मनवाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले में कई बार लोग अपनी बात मनवाने या विरोध जताने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल चुके हैं। दो वर्ष में फूलपुर, सोरांव, मऊआइमा, फाफामऊ समेत विभिन्न इलाकों में 12 से अधिक मामलों में लोग पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुके हैं। यह घटनाएं अधिकतर प्रेम, व्यक्तिगत विवाद, पारिवारिक तनाव से असंतोष की वजह से सामने आई हैं।
विज्ञापन



पति से नाराज होकर बिजली टावर पर चढ़ी महिला
18 मार्च 2025 को लालापुर के थाना क्षेत्र के गांव छतहरा में महिला पति से नाराज होकर बिजली के टावर पर चढ़ गई। पुलिस को भनक लगी तो कड़ी मशक्कत के बाद उसे उतारा। महिला अपनी बात मनवाने के लिए टावर पर चढ़ गई थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन


प्रेमी से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती
23 अप्रैल 2026 को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र (बुढ़िया का इनारा बाजार) में प्रेमी से शादी की जिद पर पर अड़ी युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों हंगामा के बाद, परिजनों और ग्रामीणों की पंचायत में शादी तय होने पर वह नीचे उतरी। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें युवती जिद करते हुए दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के लिए हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी युवती
मऊआइमा थाना क्षेत्र में युवती एक युवक से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी लेकिन युवक के परिवार वाले राजी नहीं थे। ऐसे में दो जनवरी 2026 को युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। वह प्रेमी से शादी का जिद करने लगी। धमकी की दी अगर उसे शादी करने से रोका गया तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी।

प्रेमी के साथ रहने के लिए टावर पर चढ़ी युवती
अगस्त 2025 को सोरांव थाना क्षेत्र में युवती हाई टेंशन टावर पर चढ़ गई। युवती ने अपने प्रेमी के साथ रहने की मांग रखी। उसने कहा कि वह या तो प्रेमी के साथ रहेगी या फिर जान दे देगी। टावर पर युवती को देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने समझा बुझा युवती को उतारा।


मनोचिकित्सक बोले - तुरंत गुस्से के बजाय मन को करें शांत
मनोचिकित्सक इफ्फत जिया बताती हैं कि प्रेम, शादी या पारिवारिक विवादों में जब संवाद टूट जाता है तो युवा भावनात्मक दबाव में आकर गलत और जोखिम भरे कदम उठा लेते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत गुस्सा या टकराव के बजाय मन को शांत रखना चाहिए। परिवार में खुलकर बातचीत का माहौल बनाए। किसी भी विवाद में तुरंत निर्णय या कठोर प्रतिक्रिया बचें। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग या मनोचिकित्सक की मदद जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed