फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People angered by the construction of a crematorium near Koteshwar Mahadev temple, work stopped.

Prayagraj : कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास श्मशान घाट बनाने पर भड़के लोग, मेला प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

Fri, 26 Dec 2025 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 05:51 PM IST
सार

शिवकुटी इलाके में स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से अस्थायी श्मशान घाट बनाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
People angered by the construction of a crematorium near Koteshwar Mahadev temple, work stopped.
शिवकुटी में मेला प्राधिकरण द्वारा कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने श्मशान घाट बनाने का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी इलाके में स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से अस्थायी श्मशान घाट बनाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय पार्षद कमलेश तिवारी के नेतृत्व में जुटे लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ आक्रोश जताया और काम को रोकवा दिया। लोगों ने कहा कि यह अति प्राचीन शिव मंदिर है। इसकी स्थापना स्वयं भगवान श्री राम ने की है। यहां श्मशान घाट बनाने से श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। मौके पर पहुंचे मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि लोगों की आपत्ति पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


दारागंज श्मशान शास्त्री पुल के नीचे है। माघ मेले के दौरान इस घाट को अस्थायी रूप से मेला क्षेत्र के बाहर शिफ्ट कर दिया जाता है। इसी क्रम में दारागंज श्मशान घाट को शिवकुटी इलाके में श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने गंगा किनारे शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विद्युतीकरण हो चुका है और चकरप्लेटें बिछाई जा रही हैं। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पार्षद कमलेश तिवारी के साथ पहुंच गए और श्मशान घाट बनाने के कार्य को रोकवा दिया। सूचना पाकर पहुंचे मेला प्राधिकरण के अधिकारियों से लोगों की बहस भी हुई।
विज्ञापन


नागरिकों ने कहा कि यह पौराणिक मंदिर है और भगवान श्री राम ने मंदिर की स्थापना की थी। यहां पर रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। यहां पर श्मशान बनाने पर लोगों को दिक्कत होगी। घाट बनाना ही है तो मंदिर से पांच सौ मीटर पहले या पांच सौ मीटर बाद बनाया जाए। मेला प्रशासन के अधिकारियों ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मंदिर के महंत राजकुमार पुरी, पंडित रवीश गिरि, नरेंद्र तिवारी एडवोकेट, विजय पुरी एडवोकेट, कृष्ण कुमार तिवारी, शुभम तिवारी, लवकुश मिश्रा, आचार्य विष्णु पंत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed