फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona

कोरोना से मुक्ति हनुमान जयंती

Thu, 09 Apr 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona
peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona - फोटो : CITY DESK
चैत्र की पूर्णिमा पर बुधवार को पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हनुमान का विविध प्रकार के फूलों, फलों और आभूषणों से मनोहारी शृंगार किया गया और महामंगल आरती उतारी गई। कोरोना से मुक्ति और सर्वमंगल की कामना के लिए उनसे आशीष मांगा गया। घरों में भी पूजा, पाठ के बाद लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

त्रिपौलिया स्थित बालरूप हनुमान मंदिर में पंडित किशोर पाठक के आचार्यत्व में सौरभ पाठक एवं अन्य की ओर से हनुमान चालीसा का 108 बार अखंड पाठ करके देश को कोरोना जैसी आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए आशीष मांगा गया। इस अवसर पर बालरूप हनुमान का फूलों से अनुपम श़ृंगार किया गया। वहीं गणपति जी सदा सहाय फाउंडेशन की ओर से करेलाबाग में अखिलेश सहाय ने हनुमान जी का पूजन-्अर्चन करके कोरोना से मुक्ति और प्रयागराज को स्वस्थ रखने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसी क्रम में सिविल लाइंस हनुमत निकेतन में सर्वांगरूप हनुमान, ललिता शक्तिपीठ में हनुमान, बताशा मंडी बालरूप हनुमान मंदिर, दारागंज में दक्षिणमुखी हनुमान, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में विप्र रूप हनुमान का विधिपूर्वक पूजन करके सर्वमंगल की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेटे हुए हनुमानं मंदिर के व्यवस्थापक और योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने मंदिर परिसर में अपने केश अर्पित करके बजरंगबली से कोरोना से मुक्ति का आशीष मांगा। उन्होंने बताया कि विशिष्ट कामनाओं की पूर्ति में केशअर्पण का विधान है। सो हनुमान जयंती पर कोरोना से मुक्ति और सर्वमंगल की कामना से मैंने तकरीबन 18 वर्षों बाद केश का दान किया। कामना है कि हमारा देश जल्दी से जल्दी इससे मुक्त हो।

peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona

peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona- फोटो : CITY DESK

peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona

peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona- फोटो : CITY DESK

peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona

peole celebrated the hanuman jayanti to getrid of corona- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed