{"_id":"68506f1668a2e587400a44d0","slug":"pecial-roti-is-offered-to-isht-dev-for-better-yield-of-crops-naini-news-c-407-1-nan1011-3733-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फसलों की बेहतर पैदावार के लिए ईष्ट देव को विशेष रोट चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फसलों की बेहतर पैदावार के लिए ईष्ट देव को विशेष रोट चढ़ाई
Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज। इलाके में आषाढ़ माह की विशेष रोट चढ़ाने की परंपरा पूरे श्रद्धा भाव से प्रारंभ हो गई है। यह अनुष्ठान किसान और स्थानीय महिलाएं अपनी ईष्ट भगवान को रोट चढ़ाकर अच्छी फसल, समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना के साथ कर रही हैं।
ग्रामीण तुलसीराम पटेल, त्रिलोकी नाथ, भगवती प्रसाद, रामकिशुन यादव, राजबहादुर, सुनील कुमार और राजबली आदि काश्तकारों का मानना है कि यह परंपरा न केवल उनकी फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाती है, बल्कि आने वाले मानसून में अच्छी बारिश और बंपर पैदावार भी सुनिश्चित करती है।
ज्योतिषाचार्य व पुरोहित पं. जगमोहन पांडेय ने बताया कि आषाढ़ माह का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दौरान किसान अपनी खरीफ फसलों की बोआई करते हैं। इसी प्रकार महिलाएं भी रोट चढ़ाकर परिवार की खुशहाली और खेतों में हरी-भरी फसल की प्रार्थना कर रही हैं।