फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA will take land of 22 villages for residential schemes, the aim is to take about two and a half thousand he

Prayagraj : आवासीय योजनाओं के लिए 22 गांवों की जमीन लेगा पीडीए, करीब ढाई हजार हेक्टेयर भूमि लेने का है लक्ष्य

Sun, 18 Aug 2024 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 04:40 PM IST
सार

पीडीए का शहर के चारों तरफ विस्तार हो रहा है। उस हिसाब से आवासीय योजनाओं के लिए प्राधिकरण के पास जमीन नहीं है, इसलिए अब किसानों से जमीन खरीदने की तैयारी है। पहले चरण में तहसील सदर के 13 गांवों और सोरांव तहसील के नौ गांवों की जमीनें ली जाएंगी। भूमि लेने से पहले उसके रिकाॅर्ड की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
PDA will take land of 22 villages for residential schemes, the aim is to take about two and a half thousand he
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आवासीय योजनाओं के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने भूमि अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जमीन सदर तहसील क्षेत्र और सोरांव तहसील क्षेत्र के 22 गांवों से ली जाएगी। जो ग्रामीण जमीन देना चाहते हैं, वह 15 सितंबर तक प्राधिकरण को प्रस्ताव दे सकते हैं। भूमि का मूल्य आपसी बातचीत से तय होगा। पीडीए का करीब ढाई हजार हेक्टेयर जमीन लेने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

पीडीए का शहर के चारों तरफ विस्तार हो रहा है। उस हिसाब से आवासीय योजनाओं के लिए प्राधिकरण के पास जमीन नहीं है, इसलिए अब किसानों से जमीन खरीदने की तैयारी है। पहले चरण में तहसील सदर के 13 गांवों और सोरांव तहसील के नौ गांवों की जमीनें ली जाएंगी। भूमि लेने से पहले उसके रिकाॅर्ड की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


पीडीए के भू-अर्जन प्रभारी अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहसील सदर के गांव चंद्रभानपुर, कटहुला गाैसपुर, बजहा, शाहा उर्फ पीपलगांव, रावतपुर, जलालपुर घोसी, खेरुआ, नुमायां, डाही, करेहंदा उपरहार, असरावल कला, खानपुर सतवां और शेरपुर की जमीन ली जाएगी। इसके अलावा सोरांव तहसील के गांव मलाक हरहर, महरुडीह, सरांय गोपाल, हरिगवां, रुदापुर, श्रृंगारपुर व भदरी, अकबरपुर उर्फ गंगागंज, टिकरी, दुबरा जगदीशपुर की जमीनें लेकर काॅलोनी बनाई जाएगी। जमीन लेने के बाद उसे विकसित करके प्लाॅटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

49 व्यावसायिक और दो आवासीय भूखंड के लिए आवेदन 30 तक

पूर्व की योजनाओं से खाली रह गए 51 प्लाॅट को आवंटित करने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने आवेदन मांगा है। इसके लिए प्राधिकरण की वेबसाइट पर 30 अगस्त तक आवेदन करना होगा। उसके बाद लकी ड्राॅ के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।

प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी संपत्ति आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि नीम सराय योजना में व्यावसायिक प्लाॅट 12, नैनी आवास योजना (विश्व बैंक परियोजना) में 18, नैनी आवास योजना में नाै, प्रधानमंत्री आवास योजना कालिंदीपुरम गोकुल सेक्टर में चार, अंबेडकर आवास योजना में तीन, कसारी-मसारी आवास योजना में तीन प्लॉट खाली हैं। इसके अलावा कालिंदीपुरम आवास योजना में आवासीय कम व्यावसायिक दो प्लाॅट खाली हैं। व्यावसायिक प्लाॅट 61 हजार से 71 हजार रुपये वर्गमीटर की दर से बेचे जाएंगे, जबकि आवासीय कम व्यावसायिक प्लाॅट 50,325 रुपये की दर से बेचे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed