{"_id":"5db1d9548ebc3e01390a9a3c","slug":"pda-news-allahabad-news-ald2584297136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए ने झूंसी में तीन मंजिला अवैध व्यावसायिक कांप्लेक्स ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए ने झूंसी में तीन मंजिला अवैध व्यावसायिक कांप्लेक्स ध्वस्त कराया
विज्ञापन
PDA News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह-सुबह कटका में गरजा जेसीबी, मचा हड़कंप
प्रयागराज। पीडीए के अफसरों ने अवैध निर्माण के खिलाफ बृहस्पतिवार को अपना अभियान जारी रखा। अफसरों ने झूंसी के कटका में तीन मंजिला अवैध व्यावसायिक कांप्लेक्स ध्वस्त करा दिया। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
पीडीए वीसी टीके शिबू के निर्देश पर चिह्नित अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। जोनल अधिकारी सत शुक्ला और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सुबह करीब आठ बजे झूंसी के कटका पहुंचे अधिकारियों ने अवैध निर्माण कराने वालों को चेतावनी दी। पुलिस बल की मौजूदगी में तीन मंजिला भवन ध्वस्त किया गया।
अफसरों के मुताबिक व्यावसायिक कांप्लेक्स के पृष्ठ भाग में शिवपूजन ने भूतल और प्रथम तल में अवैध निर्माण कराया था। कई बार नोटिस के बाद भी आरोपी नहीं चेते। इसलिए ध्वस्तीकरण कराया गया। कार्रवाई में एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी, झूंसी इंस्पेक्टर और पुलिस बल के साथ भवन निरीक्षक रामसूरत सिंह आदि मौजूद रहे।