फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS mains application stuck even after fee submission

uppsc news : शुल्क जमा होने के बाद भी पीसीएस मेंस के आवेदन फंसे

Tue, 08 Dec 2020 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
PCS mains application stuck even after fee submission
uppsc - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के सामने नई समस्या आ गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का सर्वर धीमा होने के कारण कई अभ्यर्थी ऑनलाइन शुल्क का प्रिंट आउट नहीं निकाल सके, जबकि इसकी हार्डकॉपी आवेदन के साथ आयोग में जमा करनी है। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया। 

विज्ञापन


पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा के लिए 5535 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना है और इसकी हॉर्डकॉपी आयोग में जमा करनी है। अभ्यर्थियों को पहले आवेदन सब्मिट करना पड़ता है और इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा होती है। ऑनलाइन फीस जमा करने का फॉर्म सब्मिट करते ही अभ्यर्थियों को बैंक ट्रांजेक्शन आईडी प्राप्त हो जाती है और उसी वक्त इसका प्रिंट आउट भी निकालना होता है।

विज्ञापन

PCS mains application stuck even after fee submission
uppsc

ज्यादातर अभ्यर्थियों के पास अपना-अपना प्रिंटर नहीं है। फॉर्म भरने में भी वक्त लगता है, सो अभ्यर्थी साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन करते हैं। कई अभ्यर्थियों को फीस ट्रांजेक्शन आईडी तो मिल गई, लेकिन आयोग का सर्वर धीमा होने के कारण वे बैंक ट्रांजेक्शन का प्रिंट आउट नहीं निकाल सके।
ऐसे अभ्यर्थियों ने बैंक ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया का स्क्रीनशॉट ले लिया।

PCS mains application stuck even after fee submission
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों ने आवेदन की हॉर्डकॉपी के साथ बैंक ट्रांजेक्शन आईडी और स्क्रीन शॉट की कॉपी लगा दी, लेकिन जब आवेदन की हार्डकॉपी जमा करते आयोग पहुंचे तो काउंटर पर उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। ऐसे अभ्यर्थियों से बैंक ट्रांजेक्शन का प्रिंट आउट मांगा जा रहा है। अभ्यर्थियों ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि आयोग का सर्वर धीमा होने में उनकी क्या गलती। अगर आवेदन स्वीकार नहीं किए गए तो वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे और वर्षों की तैयारी बेकार चली जाएगी। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों ने इस तरह की समस्या बताई है। एनआईसी से बात की जा रही है। अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान किया जाएगा और उन्हें नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed