फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS main exam on Wednesday three centers set up in the state including Prayagraj

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा बुधवार को, प्रयागराज सहित सूबे में बनाए गए तीन केंद्र

Mon, 26 Sep 2022 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 07:53 PM IST
सार

मुख्य परीक्षा के लिए प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ में 13 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज के पांच केंद्रों में 2038, गाजियाबाद के चार केंद्रों में 1616 और लखनऊ के चार केंद्रों में 2142 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
PCS main exam on Wednesday three centers set up in the state including Prayagraj
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा एक अक्तूबर तक चलेगी। पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम अब तक घोषित न होने के कारण इस पर मुख्य परीक्षा में स्पर्धा बढ़ गई है। मुख्य परीक्षा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के 13 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (यूपीपीएससी) पीसीएस के 384 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई 2022 को जारी किया था, जिसमें 5964 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसमें 5796 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए और अब ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ में 13 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज के पांच केंद्रों में 2038, गाजियाबाद के चार केंद्रों में 1616 और लखनऊ के चार केंद्रों में 2142 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी एवं दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। 28 सितंबर को सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र और 29 सितंबर को सामान्य अध्ययन तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा क्रमश: पहली एवं दूसरी पाली में होगी। आखिरी दिन एक अक्तूबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय प्रथम एवं दूसरी पाली में ऐच्छिक विषय द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस-2021 का इंटरव्यू दे चुके बहुत से अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है। 2021 का रिजल्ट न आने के कारण ये अभ्यर्थी 2022 की मुख्य परीक्षा में भी शामिल होंगे। इस वजह से स्पर्धा कठिन होने जा रही है। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग भी की थी कि पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम आने तक 2022 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी जाए। हालांकि, उनकी मांग नहीं मानी गई।


अभ्यर्थियों का कहना था कि पीसीएस-2021 का परिणाम पहले आ जाता है और जिन अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है, अगर उनका चयन पीसीएस-2021 के तहत उच्च पदों पर हो जाता है तो वे पीसीएस-2022 मेंस में शामिल नहीं होंगे और ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे। साथ ही पदों का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed