फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS - J released the results of a revised pre -order

पीसीएस-जे प्री का संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश

Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
PCS - J released the results of a revised pre -order
अदालत - फोटो : file
हाईकोर्ट ने पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए दो प्रश्नों के जवाब गलत पाए जाने पर संशोधित परीक्षा परिणाम जारी करने का आदेश उप्र लोकसेवा आयोग को दिया है। अभ्यर्थियों ने इन प्रश्नों के आधार पर परिणाम को चुनौती दी थी। वान्या गुप्ता और रोहित नंदन शुक्ला की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन


याचीगण का कहना था कि उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा दी थी, मगर कट ऑफ मार्क्स से एक अंक कम होने के कारण उनका चयन मुख्य परीक्षा के लिए नहीं हो सका। पूछे गए प्रश्नोें के उत्तर का मिलान करने पर पता चला कि उप्र लोकसेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी में दो प्रश्नों के गलत जवाब दिए गए थे। कोर्ट ने इन प्रश्नों पर विशेषज्ञ राय लेने का आयोग को निर्देश दिया था।
विज्ञापन


शेषज्ञ की राय के बाद कोर्ट ने एक प्रश्न का सही जवाब बद्रीनाथ मंदिर का कुमायूं पहाड़ियों पर स्थित होना माना, जबकि दूसरे का सही जवाब था कि प्रदेश निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है। कोर्ट ने इन प्रश्नों का ही सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रश्नों का अंक देने का निर्देश दिया है, साथ ही परिणाम संशोधित करने को कहा है। याचिका पर अधिवक्ता अनिल तिवारी और अनिल शर्मा ने बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed