{"_id":"5d2f795f8ebc3e6cd87818a2","slug":"pcs-j-final-result-may-released-soon-allahabad-news-ald2497063181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे साक्षात्कार पूरा, महीने के अंत तक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे साक्षात्कार पूरा, महीने के अंत तक परिणाम
विज्ञापन
PCS J final result may released soon.
- फोटो : AU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 21 जून से चल रहे पीसीएस-जे परीक्षा का साक्षात्कार बुधवार को पूरा हो गया। साक्षात्कार पूरा होने के बाद अब आयोग की ओर से जुलाई के अंत तक अंतिम परिणाम घोषित करने की तैयारी है। आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए 610 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर को हुई थी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पांच जनवरी को घोषित किया। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 30 और 31 जनवरी के साथ एक फरवरी को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम 13 जून को जारी करने के साथ 19 जून को साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी। आयोग की ओर से पीसीएस-जे का साक्षात्कार 21 जून से शुरू होकर 17 जुलाई तक चला। आयोग की ओर से पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा, मुख्य परीक्षा की तिथि और साक्षात्कार की तिथि घोषित करने को लेकर परीक्षार्थियों एवं आयोग में विवाद रहा। अब साक्षात्कार पूरा होने के साथ आयोग की ओर से अंतिम परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है।
एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के लिए साक्षात्कार आज से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों के लिए एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के 2354 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई से शुरू होकर पांच सितंबर तक चलेगा। आयोग की ओर से सीधी भर्ती के जरिए भरे जाने वाले एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के पदों के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आए हैं।