फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS J cutoff not released even after 16 months, entire process under question

UPPSC : 16 माह बाद भी जारी नहीं हुआ पीसीएस जे का कटऑफ, सवालों के घेरे में पूरी प्रक्रिया

Thu, 02 Jan 2025 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 01:27 PM IST
सार

आयोग को कटऑफ व प्राप्तांक जारी करने में साल भर से अधिक समय लग जा रहा है। पीसीएस जे-2022 का चयन परिणाम जारी हुए एक साल चार माह बीत चुके हैं लेकिन आयोग ने कटऑफ अंक जारी नहीं किए हैं।

विज्ञापन
PCS J cutoff not released even after 16 months, entire process under question
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस जे परीक्षा-2022 की चयन प्रक्रिया महज साढ़े छह माह में पूरी कर ली थी लेकिन चयन परिणाम जारी होने के 18 माह बाद भी आयोग परीक्षा का कटऑफ व अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी नहीं कर सका है। कोर्ट के आदेश पर केवल 23 याचिकाकर्ताओं के प्राप्तांक जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

फिलहाल, अब पूरी चयन प्रक्रिया ही सवालाें के घेरे में है। मुख्य परीक्षा में कॉपियों की अदला-बदली के बाद आयोग को परिणाम संशोधित करना पड़ा। अब पूरे मामले की जांच न्यायिक आयोग के पास है। पूर्व में आयोग पीसीएस व पीसीएस जे परीक्षा का चयन परिणाम जारी करने के साथ ही परीक्षा का कटऑफ व परीक्षार्थियों के प्राप्तांक जारी कर देता था लेकिन पिछली कुछ परीक्षाओं से इसमें विलंब होने लगा है।

विज्ञापन


आयोग को कटऑफ व प्राप्तांक जारी करने में साल भर से अधिक समय लग जा रहा है। पीसीएस जे-2022 का चयन परिणाम जारी हुए एक साल चार माह बीत चुके हैं लेकिन आयोग ने कटऑफ अंक जारी नहीं किए हैं। पीसीएस जे-2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी और प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा में 3145 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू का आयोजन किया गया और 30 अगस्त 2023 को 302 पदाें का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया। पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा से लेकर अंतिम चयन परिणाम जारी करने तक की प्रक्रिया साढ़े छह माह में पूरी कर ली गई। अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं कि आयोग पीसीएस जे परीक्षा का कटऑफ जारी करने में विलंब क्यों कर रहा है।

कॉपियों की अदला-बदली का मामला सामने आने के बाद अभ्यर्थी भी जानना चाहते हैं कि चयन के लिए न्यूनतम व अधिकतम कटऑफ कितना रहा। मुख्य परीक्षा में 3019 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और आयोग ने अब तक केवल 23 अभ्यर्थियों के प्राप्तांक ही जारी किए हैं। बाकी अभ्यर्थी भी जानना चाहते हैं कि मुख्य परीक्षा में विषयवार उन्हें कितने अंक मिले। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे, उन्हें कितने अंक दिए गए।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि कटऑफ व प्राप्तांक जारी में हो रही देरी से आयोग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठ रहे हैं। 23 अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी किए जाने से स्पष्ट है कि आयोग सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का वितरण तैयार कर चुका है। आयोग को कटऑफ व प्राप्तांक शीघ्र जारी करना चाहिए और भविष्य में भी अंतिम चयन परिणाम जारी होने के सप्ताह भर के बीच कटऑफ व प्राप्तांक जारी करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed