फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS J: Changed paper pattern, small questions also confused

PCS J : बदला पेपर का पैटर्न, छोटे सवालाें ने भी उलझाया, नौ नए माइनर एक्ट से पूछे गए 50 अंकों के सवाल

Wed, 24 May 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 May 2023 04:24 PM IST
सार

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के मुताबिक इस बार पेपर के पैटर्न में बदलाव के कारण सामान्य ज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन लगे। पहली बार परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विवेक कुमार और जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सवाल पूछे जाने का जो ट्रेंड रहा है, इस बार उसमें बदलाव नजर आया।

विज्ञापन
PCS J: Changed paper pattern, small questions also confused
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पीसीएस जे मुख्य परीक्षा-2022 मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी की परीक्षा थी। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र तो सामान्य रहा, लेकिन सामान्य ज्ञान के छोटे सवालों ने भी अभ्यर्थियों को उलझाकर रखा। प्रयागराज और लखनऊ के सात केंद्रों में आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 3102 अभ्यर्थियों से 3019 परीक्षार्थी (97.16 फीसदी) उपस्थित रहे। परीक्षा 25 मई को समाप्त होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के मुताबिक इस बार पेपर के पैटर्न में बदलाव के कारण सामान्य ज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन लगे। पहली बार परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विवेक कुमार और जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सवाल पूछे जाने का जो ट्रेंड रहा है, इस बार उसमें बदलाव नजर आया। परंपरागत प्रकार के सवाल बहुत कम पूछे गए और छोटे प्रश्नों ने भी उलझाया।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र कुल 200 अंकों का था। इस बार पीसीएस जे परीक्षा के पाठ्यक्रम में नौ नए माइनर ऐक्ट भी शामिल किए हैं, जिनसे 50 अंकों के सवाल पूछे गए, जबकि पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा में केवल 12 अंकों के सवाल ही पूछे गए थे। वहीं, मुख्य परीक्षा में भारतीय राजव्यवस्था से 20 अंकों के सवाल पूछे गए, जबकि सर्वाधिक 70 अंकों के सवाल विधि से संबंधित रहे। परीक्षा में पहली बार विज्ञान से कोई सवाल नहीं पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करेंट अफेयर्स से 40 अंकों, इतिहास से तकरीबन 35 और भूगोल से 20 अंकों के सवाल पूछे गए। प्रयागराज के तीन केंद्रों में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 1231 में से 1201 परीक्षार्थी (97.56 फीसदी) और लखनऊ के चार केंद्रों में पंजीकृत 1871 में से 1818 परीक्षार्थी (97.16 फीसदी) उपस्थित रहे। 24 मई को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 की पाली में हिंदी भाषा और अपराह्न दो से शाम पांच बजे की पाली में विधि प्रथम प्रश्नपत्र (मौलिक विधि) की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed