फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS J 2022: Hearing started in the High Court in the case of irregularities in the examination result

PCS J 2022 : परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, आयोग ने स्वीकार की गलती

Mon, 08 Jul 2024 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 02:17 PM IST
सार

पीसीएस जे 2022 के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इसके पहले हुई सुनवाई में आयोग की ओर से हलफनामा दाखिल कर गड़बड़ी की बात स्वीकार की गई थी। 

विज्ञापन
PCS J 2022: Hearing started in the High Court in the case of irregularities in the examination result
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को पीसीएस जे मुख्य परीक्षा-2022 के मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई चल रही है।  इसके पहले एक जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(यूपीपीएससी) की ओर से हलफनामा दाखिल किया गया था और जांच की प्रगति रिपोर्ट दी गई थी। साथ ही कहा गया था कि परिणाम का पुनर्वलोकन किया जा सकता है। क्योंकि, गलतियां कुछ पाई गई हैं। याचिकाकर्ता श्रवण पांडेय की रिट पर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति एसडी सिंह और न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता की डबल बेंच सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन

पीसीएस-2015 में भी बदली थी कॉपी, पर दबा दिया गया मामला

पीसीएस-2015 में महिला अभ्यर्थी सुहासिनी बाजपेयी की कॉपी भी बदल गई थी। सूचना के अधिकार के तहत कॉपी देखने पर इसका खुलासा हुआ था। बाद में उसे इंटरव्यू के लिए मुख्य परीक्षा में पास कर दिया गया। हालांकि, इंटरव्यू में वह असफल हो गईं और चयन नहीं हो सका था।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि उस वक्त भी गलत काेडिंग के कारण ही ऐसा हुआ था। तब भी एक बंडल में रखी कई कापियां बदली होंगी लेकिन मामले काे रफा-दफा कर दिया गया। अगर तभी सख्त कदम उठाया गया होता तो गलती दोहराने की आशंका घट जाती। हालांकि, बाद में सीबीआई ने जांच के दौरान पीसीएस-2015 में कई गड़बड़ियां सामने आने पर मुकदमा भी दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed