फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS J 2022 Case: Judicial Commission will start investigation of recruitments in January

PCS J 2022 Case : न्यायिक आयोग जनवरी में शुरू करेगा भर्तियों की जांच, आयोग अध्यक्ष बोले- समय से दूंगा रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

पीसीएस जे भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में न्यायिक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर अगले साल जनवरी के अंत तक जांच शुरू कर सकते हैं। जस्टिस माथुर फिलहाल जर्मनी में हैं। अमर उजाला को फोन पर उन्होंने बताया कि सहमति लेने के बाद ही उन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन
PCS J 2022 Case: Judicial Commission will start investigation of recruitments in January
हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीसीएस-जे 2022 भर्ती में सामने आईं गड़बड़ियां मानवीय भूल है या फिर किसी साजिश का हिस्सा...इसकी जांच जनवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी। हाईकोर्ट की ओर से सोमवार को गठित किए गए न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने इसकी पुष्टि की। कहा, मैं अभी जर्मनी में हूं। यहां कुछ हफ्ते लगेंगे। लेकिन, अपनी जांच 31 मई-25 की निर्धारित सीमा के अंदर पूरी कर लूंगा।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुखर मुख्य न्यायाधीशों में शुमार रहे गोविंद माथुर मूलत: राजस्थान की सरजमीं से आते हैं। उन्होंने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वह तीन दिन पहले ही भारत से जर्मनी पहुंचे हैं। हाईकोर्ट ने पीसीएस-जे की भर्तियों की जांच के लिए गठित किए गए आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने से पहले उनकी सहमति ली थी। 
विज्ञापन


अब मीडिया के जरिये इसकी घोषणा हो जाने की खबर मिली है। जस्टिस माथुर ने कहा कि उन्हें जर्मनी में करीब तीन हफ्ते तक अभी और लग सकते हैं। भारत लौटने के बाद यथाशीघ्र वह प्रयागराज पहुंचकर अपनी जांच शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच की शुरुआत में कुछ हफ्ते की देरी भले ही हो, लेकिन इसकी रिपोर्ट समय से ही पूरी होगी। हाईकोर्ट ने उनसे 31 मई 2025 तक जांच रिपोर्ट सौंपने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

87 साल में पहली बार भर्तियों की न्यायिक जांच

यूपीपीएससी के 87 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी भर्ती में गड़बड़ियों की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया हो। आयोग के खिलाफ बीते दशकों में कई बार गंभीर आरोप लगे। हंगामा हुआ, आंदोलन हुए। सीबीआई और एसटीएफ को जांच दी गई, लेकिन पीसीएस-जे 2022 पहली परीक्षा है, जिसकी जांच न्यायिक आयोग करेगा। विस्तृत अंदर...

एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों की नियुक्ति व पदस्थापन के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 है। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 व प्रवक्ता भर्ती का 2020 में जारी किया था। दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की पहली मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने के बाद रिक्त रह गईं सीटों को भरने के लिए आयोग ने द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की थी। इसमें चयनितों के अभिलेख सत्यापन के बाद आयोग ने 511 अभ्यर्थियाें की नियुक्ति की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी थी।

आयोग ने डेढ़ साल पहले द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की थी। वहीं, सालभर पहले चयनितों की लिस्ट माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी थी। लेकिन, नियुक्ति की प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। बाद में शासन की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 27 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।

चयनितों को हिंदी, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, कला, संगीत, गणित, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, नागरिक शास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, इतिहास विषय में नियुक्ति मिलनी है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक डॉ.महेंद्र देव के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन प्रक्रिया में प्रतिभाग न करने की दशा में अभ्यर्थी को अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और विभाग का निर्णय अंतिम होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और किसी भी तरह की समस्या के निराकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ईमेल आईडी onlineteachertransfer2024@gmail व मोबाइल नंबर (9368636558) जारी किया है। मोबाइल नंबर पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed