PCS Interview : आप एसडीएम बनीं और लोअर कास्ट की हैं तो कैसे करेंगी मैनेज
PCS-2021 का इंटरव्यू शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं और हर दिन सवाल पूछने की शैली बदल रही है। ऐसे में अभ्यर्थी भी असमंजस में हैं कि क्या पढ़ें और क्या छोड़ें। पहले दिन समसामयिक घटनाक्रम पर आधारित सवालों की संख्या काफी अधिक थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप एसडीएम बनीं और लोअर कास्ट की हैं, जबकि आपके कई अधीनस्थ अपर कास्ट के हैं। आपके साथ भेदभाव हो रहा है और आपको ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा तो इन परिस्थितियों में कैसे मैनेज करेंगी? पीसीएस-2021 के इंटरव्यू में एक महिला अभ्यर्थी से यह सवाल किया गया। इंटरव्यू के तीसरे दिन वैकल्पिक विषयों और परिस्थिति आधारित सवालों की संख्या काफी अधिक रही।
पीसीएस-2021 का इंटरव्यू शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं और हर दिन सवाल पूछने की शैली बदल रही है। ऐसे में अभ्यर्थी भी असमंजस में हैं कि क्या पढ़ें और क्या छोड़ें। पहले दिन समसामयिक घटनाक्रम पर आधारित सवालों की संख्या काफी अधिक थी। दूसरे दिन वैकल्पिक विषयों से सवाल बहुत कम पूछे गए और तीसरे दिन यानी शनिवार को वैकल्पिक विषयों और परिस्थिति आधारित सवालों की संख्या काफी अधिक रही।
इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों की समझ और उनके निर्णय लेने की क्षमता का भी आकलन किया जा रहा है। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि एसडीएम बने और बाढ़ आ गई तो इन परिस्थितियों में कैसे निपटेंगे? एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि अगर एसडीएम बने और किसी पहाड़ी इलाके में पोस्टिंग मिलती है तो वहां की कृषि व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाएंगे और किस फसल के उत्पादन पर अधिक जोर देंगे?
वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र की एक महिला अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि कोविड-19 में तेजी से गिरी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कोई तीन उपाय बताएं। इतिहास विषय के साथ पीसीएस परीक्षा में शामिल एक बीटेक अभ्यर्थी से सभी सवाल इंजीनियरिंग से संबंधित पूछ लिए गए। इसके अलावा कश्मीर मुद्दे, 1962 की लड़ाई और कारगिल युद्ध, अशोक स्तंभ, यूपी में छोटे उद्योगों के लिए नियुक्ति किए गए फाइनेंसर के बारे में भी सवाल पूछे गए।
इंटरव्यू में पूछे गए सवाल
- अजातशत्रु कौन था और किसकी हत्या करके गद्दी पर बैठा?
- छात्रपति शिवाजी की युद्ध शैली क्या थी?
- यमुना नदी यूपी के किन जिलों से होकर गुजरती है?
- यूपी में कौन-कौन सी इंडस्ट्रीज हैं?
- मैनेजर और लीडर में क्या अंतर है?
- उपराष्ट्रपति का पद खाली है तो कितनी अवधि में चुनाव हो जाना चाहिए?
- एससी को एसटी श्रेणी में लाने का अधिकार किसके पास होता है?
- अकबर की सबसे लोकप्रिय नीति कौन सी है?
- सत्यनिष्ठा और ईमानदारी में क्या अंतर है?
- बिटक्वाइन और रुपये में अंतर समझाएं?
- ऑस्ट्रेलिया-चीन का क्या विवाद है?