फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj, Pratapgarh tops in PCS-2017 result

पीसीएस-2017: प्रतापगढ़ के अमित ने किया टॉप, प्रयागराज के अनुपम को मिला दूसरा स्थान

Fri, 11 Oct 2019 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj, Pratapgarh tops in PCS-2017 result
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। पीसीएस के 676 पदों पर भर्ती के लिए जारी मेरिट में शीर्ष तीन स्थानों पर प्रयागराज मंडल के होनहारों का कब्जा रहा। कुंडा प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला ने प्रदेश में टॉप किया तो एडीए कॉलोनी नैनी, प्रयागराज के अनुपम मिश्र दूसरे और सदर बाजार प्रतापगढ़ की मीनाक्षी पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


मेरिट में चौथा स्थान श्रावस्ती के शत्रुहन पाठक और पांचवां स्थान मुरादाबाद की निधि डोडवाल को मिला है। पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम सात सितंबर को जारी किया गया था, जिसमें इंटरव्यू के लिए 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। 16 सितंबर से एक अक्तूबर तक साक्षात्कार कराया गया। इसमें 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम परिणाम में पीसीएस के 27 प्रकार के 676 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के नाम के सम्मुख प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंटरव्यू में कायम हुए दो रिकॉर्ड
पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दो नए रिकॉर्ड बनाए। परिणाम समय से जारी करने के लिए आयोग में सभी छुट्टियां रद्द कर दी गईं और 16 सितंबर से एक अक्तूबर तक लगातार इंटरव्यू कराया गया। इसके अलावा आयोग ने 81 अभ्यर्थियों के आवेदन पर उन्हें इंटरव्यू के लिए नई तिथि प्रदान की। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दे रहे थे और इसी दौरान पीसीएस का इंटरव्यू भी शुरू हो गया। आयोग ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया।

नायब तहसीलदार के सर्वाधिक 114 पद
पीसीएस 2017 में 27 तरह के कुल 676 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर 22, डिप्टी एसपी के 90, सीटीओ के 80, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के चार, बीडीओ के 97, जीटीओ/पीटीओ के नौ, टीओ के 47, डीआरएमओ के चार, नायब तहसीलदार के सर्वाधिक 114, डीएसओ के दो, सहायक श्रमायुक्त के आठ, अभिहित अधिकारी के दो, कृषि अधिकारी समूह ‘ख’ के नौ, सांख्यिकी अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी के पांच-पांच, जेल अधीक्षक के चार, डीपीआरओ के दस, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के 16, जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-वन के 15, जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-टू के छह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के 14, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के दो, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के आठ, अधिशाषी अधिकारी श्रेणी-वन के 18 एवं जिला रोजगार सहायक अधिकारी के 84 पद हैं जबकि एसीटीटीए एवं कार्य अधिकारी पंचायतराज के सिर्फ एक-एक पद ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed