फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2017 interview completed, result soon

उत्तर प्रदेश पीसीएस: 16 दिनों में पूरा हुआ साक्षात्कार, एक सप्ताह में आएंगे परिणाम

Wed, 02 Oct 2019 12:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
PCS 2017 interview completed, result soon
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पीसीएस-2017 का साक्षात्कार मंगलवार को पूरा हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रिकॉर्ड कायम करते हुए सभी छुट्टियां रद्द कर लगातार 16 दिनों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली। आयोग पीसीएस के कुल 676 पदों पर भर्ती के लिए एक सप्ताह में अंतिम चयन परिणाम जारी करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


16 सितंबर से शुरू हुए इंटरव्यू के लिए कुल 2029 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था और इनमें से 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की थी कि 18 अक्तूबर से प्रस्तावित पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए। अभ्यर्थियों की मांग के मद्देनजर आयोग में सभी साप्ताहिक और सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए गए और लगातार 16 दिनों तक इंटरव्यू कराया गया। 
विज्ञापन


हालांकि आयोग ने पूर्व में इंटरव्यू का जो कार्यक्रम जारी किया था, उस हिसाब से इंटरव्यू 30 सितंबर तक यानी 15 दिनों के भीतर पूरा होना था। आयोग को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन भेजकर इंटरव्यू की नई तिथि मांगी, क्योंकि इस बीच संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा भी चल रही थी और तमाम अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना था। इसे देखते हुए आयोग को इंटरव्यू के लिए एक अतिरिक्त दिन निर्धारित करना पड़ा और इंटरव्यू एक अक्तूबर तक कराया गया। आयोग ने 81 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अलग से तारीख दी थी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी किए जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट पहले आने से अभ्यर्थियों के लिए बढ़ेंगे अवसर

आयोग में काफी समय बाद ऐसा होगा जब किसी सत्र की पीसीएस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम अगले सत्र की पीसीएस मुख्य परीक्षा से पहले जारी होगा। इससे अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ेंगे। अमूमन अंतिम चयन परिणाम में डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी जैसे पदों पर चयनित होने के बाद अभ्यर्थी अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं और ऐसे में अगली परीक्षा में शामिल हो रहे अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाते हैं। आयोग अगर 18 अक्तूबर से पहले पीसीएस-2017 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर देता है तो पीसीएस-2018 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ जाएंगे। 


यहां पढ़ें किस पद पर कितनी हैं रिक्तियां
वैसे तो पीसीएस-2017 के तहत 676 पदों के लिए चयन होना है, लेकिन इंटरव्यू 655 पदों पर चयन के लिए होगा। पीसीएस 2017 में 27 तरह के कुल 676 पद हैं।
 
पद का नाम संख्या
डिप्टी कलेक्टर 22
डिप्टी एसपी 90
सीटीओ 80
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स 4
बीडीओ 97
जीटीओ/पीटीओ 9
टीओ 47
डीआरएमओ 4
नायब तहसीलदार 114
डीएसओ 2
सहायक श्रमायुक्त 8
अभिहित अधिकारी 2
कृषि अधिकारी समूह ‘ख’  9
सांख्यिकी अधिकारी 5
जिला युवा कल्याण अधिकारी 5
जेल अधीक्षक 4
डीपीआरओ 10
जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी 16
जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-वन 15
जिला उद्यान अधिकारी ग्रेड-टू 6
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 14
जिला लेखा परीक्षा अधिकारी 2
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक 8
अधिशाषी अधिकारी श्रेणी-वन 18
जिला रोजगार सहायक अधिकारी 84
एसीटीटीए 1
कार्य अधिकारी पंचायत राज 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed