फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paving the way for superspeciality medical facilities at SRN Hospital

Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं का रास्ता साफ

Fri, 29 May 2026 06:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 May 2026 06:31 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 90 वर्ष के लिए 31,314 वर्ग मीटर जमीन स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल को पट्टे पर दे दिया है।

विज्ञापन
Paving the way for superspeciality medical facilities at SRN Hospital
एसआरएन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 90 वर्ष के लिए 31,314 वर्ग मीटर जमीन स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल को पट्टे पर दे दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से आवश्यक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद अब प्रयागराज में सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं का रास्ता साफ हो गया है। राजकीय अस्पताल होने के नाते प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, भदोही, फतेहपुर, बांदा समेत आसपास के अन्य जिलों से यहां आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने आते हैं। हालांकि, सुविधाओं के विस्तार के दौरान निर्माण की जद में आ रहे मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अफसरों के सरकारी आवास को गिराना पड़ेगा। विकल्प तलाशने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा ।
विज्ञापन


आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर हो गए हैं और जमीन एसआरएन अस्पताल को 90 वर्षों के लिए लीज पर दे दी गई है। अफसरों के सरकारी आवास के लिए किसी दूसरी जगह जमीन तलाशी जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों की मदद की जाएगी। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकेगा ट्रामा सेंटर

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 23 मई को एसआरएन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर को परिसर में ही किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव मांगा था। जमीन लीज पर दिए जाने के बाद अब ट्रामा सेंटर को अस्पताल परिसर में ही किसी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।

पार्किंग की समस्या से भी मिलेगी निजात

एसआरएन अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में वहां पार्किंग की समस्या बनी रहती है और अस्पताल परिसर में आवागमन में काफी दिक्कत होती है। एसआएन अस्पताल को लीज पर जमीन मिलने के बाद पार्किंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

चार माह में शुरू होगा नया चिल्ड्रेन अस्पताल

एसआरएन अस्पताल परिसर में नए चिल्ड्रेन अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। चिल्ड्रेन अस्पताल में कराए जा रहे गैस पाइप लाइन, ऑक्सीजन पाइप लाइन व बेड हेड पैनल का कार्य जून माह तक पूरा किए जाने लक्ष्य है। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए सितंबर तक चिल्ड्रेन अस्पताल को पूरी तरह से क्रियाशील कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed