फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patanjali Nursery School Children enthralled everyone presentations, little yoga gurus did Surya Namaskar

पतंजलि नर्सरी स्कूल : बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन, नन्हें योग गुरुओं ने किया सूर्य नमस्कार

Sat, 25 Nov 2023 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

नन्हे योग गुरुओं के रूप में छात्रों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। गायन प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बताया कि आशाएं ही जीवन को बेहतर बनाती हैं । ड्रिल प्रस्तुति में शारीरिक व्यायाम एवं नृत्य का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। ज़ुम्बा नृत्य ने संदेश दिया कि व्यायाम को भी एक उत्सव की तरह मनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Patanjali Nursery School Children enthralled everyone presentations, little yoga gurus did Surya Namaskar
वार्षिकोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते पतंजलि नर्सरी स्कूल तेलियरगंज के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पतंजलि नर्सरी स्कूल तेलियरगंज के सभागार में शनिवार को कक्षा केजी. का वार्षिक उत्सव ( अ डे विथ स्टार्स)  दो सत्रों में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया । नन्हें बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मंच पर इंद्रधनुषी रंगों की छठा बिखेरी। नगर की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना कुमार एवं  कैंसर सर्जन डॉ. अर्पित बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस विभा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। 

विज्ञापन


नन्हे योग गुरुओं के रूप में छात्रों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। गायन प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बताया कि आशाएं ही जीवन को बेहतर बनाती हैं । ड्रिल प्रस्तुति में शारीरिक व्यायाम एवं नृत्य का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। ज़ुम्बा नृत्य ने संदेश दिया कि व्यायाम को भी एक उत्सव की तरह मनाया जा सकता है। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता रहे छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों, विद्यालय के कोषाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता एवं डायरेक्टर यशोवर्धन गुप्ता एवं रेखा बैद गुप्ता जी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि डॉक्टर रंजना बंसल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। 

विज्ञापन

Patanjali Nursery School Children enthralled everyone presentations, little yoga gurus did Surya Namaskar
वार्षिकोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते पतंजलि नर्सरी स्कूल तेलियरगंज के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

बच्चों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की सीख

डॉक्टर अर्पित बंसल ने उच्च शिक्षा प्रणाली एवं स्कूल प्रबंधन की गुणवत्ता के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बच्चों को पर्यावरण से मिलने वाली सीख से भी अवगत कराया। विद्यालय की प्रेसिडेंट कृष्णा गुप्ता ने बच्चों के उचित विकास करने में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। डायरेक्टर रेखा गुप्ता ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक व्यायाम एवं खेल गतिविधियों की उपियोगिता पर प्रकाश डाला।

अंतिम प्रस्तुति (खेलो इंडिया, जीतो इंडिया) में छात्रों ने भारतीय खिलाड़ियों की भूमिका अदा करते हुए जीत के जुनून और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया। वंदना अग्रवाल द्वारा अतिथियों प्रतिभागियों शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित  किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनल नारंग एवं ऋचा यादव द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed