{"_id":"5dd43bcf8ebc3e549e56ee71","slug":"past-pm-indira-gandhi-s-soulful-remembrance-on-jayanti-allahabad-news-ald260644274","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री का भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन
Past PM Indira Gandhi's soulful remembrance on Jayanti
- फोटो : CITY DESK
जयंती पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भावपूर्ण स्मरण
आनंद भवन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प
प्रयागराज। जयंती पर मंगलवार को आनंद भवन से लेकर सर्किट हाउस चौराहे तक देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन किया गया। आनंद भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनकेयोगदान को याद किया गया।
आनंद भवन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने इंदिरा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। यहां पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि इंदिरा के राष्ट्र निर्माण के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बंगलादेश का निर्माण कर विश्व में अलग पहचान बनाई। इंदिरा ने अपनी दृढ़ता के आगे साम्राज्यवादी ताकतों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत कभी बेकार नहीं जा सकती। इस मौके पर जितेंद्र नाथ सिंह, फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमउद्दीन, संजय तिवारी, परवेज सिद्दीकी, अभय अवस्थी, महेश त्रिपाठी, राजेश राकेश, अजय श्रीवास्तव, सुरेश यादव, सत्या पांडेय, हरदेव सिंह, केशव पासी, विनय दुबे, चमन रावत समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता नफीस अनवर ने की। संचालन किशोर वार्ष्णेय ने किया। इसी तरह कांग्रेस विधि विभाग की ओर से भी जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर श्याम शंकर पांडेय, आशुतोष विश्वकर्मा, शिव प्रकाश यादव, राममोहन, जयवंत राय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने भी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।