फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will get tourist guides at nine railway stations of the city, railway will provide kiosks

Railway : शहर के नौ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगे टूरिस्ट गाइड, कियोस्क उपलब्ध कराएगा रेलवे

Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

प्रयागराज में गंगा-यमुना के संगम के साथ ही कई अन्य दर्शनीय एवं धार्मिक स्थल हैं। यहां आने वाले अधिकांश लोग संगम स्नान और लेटे हुए हनुमान जी का ही दर्शन कर अपने गंतव्य की ओर लौट जाते हैं।

विज्ञापन
Passengers will get tourist guides at nine railway stations of the city, railway will provide kiosks
टूरिस्ट गाइ़ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम नगरी के प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ जंक्शन, प्रयागराज संगम, प्रयागराज रामबाग और झूंसी रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को यहां के पर्यटन की सारी जानकारी अब उपलब्ध होगी। महाकुंभ के पूर्व इन सभी नौ स्टेशनों पर टूरिस्ट गाइड कियोस्क की सुविधा दी जाएगी। कियोस्क आकर यात्री पर्यटन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। अगर उन्हें टूरिस्ट गाइड चाहिए तो निर्धारित शुल्क देने के बाद उन्हें गाइड भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज में गंगा-यमुना के संगम के साथ ही कई अन्य दर्शनीय एवं धार्मिक स्थल हैं। यहां आने वाले अधिकांश लोग संगम स्नान और लेटे हुए हनुमान जी का ही दर्शन कर अपने गंतव्य की ओर लौट जाते हैं। जबकि यहां अक्षयवट, महर्षि भारद्वाज जी का आश्रम, श्रृंगवेरपुर, सुजावन देव मंदिर, नागवासुकि, द्वादश माधव, लाक्षागृह आदि जैसे स्थल भी हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान देश विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी भी आएंगे। ऐसे में उन्हें यहां के दर्शनीय और धार्मिक स्थलों के बारे में स्टेशन पर ही जानकारी उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इन स्टेशनों पर कांच व प्लाई से बनाया गया केबिन नुमा कियोस्क बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इन कियोस्क पर टूरिस्ट गाइड की सुविधा हर समय उपलब्ध करवाई जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पर्यटन विभाग के सहयोग से संगम नगरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कियोस्क बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed