फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers will be able to reach the platform only after the announcement of trains, many changes will be made

Prayagraj : ट्रेनों का एनाउंसमेंट होने पर ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे यात्री, जंक्शन पर होंगे कई बदलाव

Fri, 30 May 2025 06:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 May 2025 06:09 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के बाद यात्रियों को जहां एक ओर तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं, दूसरी ओर एयरपोर्ट की तर्ज पर सिर्फ यात्रियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
Passengers will be able to reach the platform only after the announcement of trains, many changes will be made
प्रयागराज जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के बाद यात्रियों को जहां एक ओर तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं, दूसरी ओर एयरपोर्ट की तर्ज पर सिर्फ यात्रियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जंक्शन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए भविष्य में स्टेशन पर ट्रेन आगमन के 30 मिनट पहले एनाउंसमेंट के बाद ही यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

यह व्यवस्था सिर्फ प्रयागराज जंक्शन ही नहीं, बल्कि पुनर्विकसित किए जा रहे उत्तर मध्य रेलवे के ग्वालियर, कानपुर सेंट्रल, झांसी एवं खजुराहो स्टेशन पर भी लागू होगी। प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य अगस्त 2023 में ही शुरू हुआ था। वर्तमान समय में सिविल लाइंस साइड से 70 फीसदी से ज्यादा काम भी हो चुका है।

विज्ञापन

फरवरी 2027 तक जंक्शन के पुनर्विकास कार्य पूरा होने को अनुमान है। पूरे कार्य की कुल लागत तकरीबन 960 करोड़ रुपये है। उत्तर मध्य रेलवे के जिन पांच बड़े स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है, वहां कार्य पूरा होने के बाद कोई भी यात्री रेलवे स्टेशन पर सीधे प्रवेश नहीं कर सकेगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों को प्रवेश कक्ष में टिकट चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर सिटी और सिविल लाइंस साइड प्रवेश कक्ष बनेगा। दोनों ओर बनाई जा रही बहुमंजिला इमारत में ही ये प्रवेश कक्ष बनाए जाएंगे। इसकी कनेक्टिविटी फुट ओवरब्रिज से एस्केलेटर एवं लिफ्ट के माध्यम से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमंजिला इमारत में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट आदि की सुविधा भी रहेगी। यहां तक यात्रियों के साथ आम शहरी भी प्रवेश कर सकेंगे। फिर प्रवेश कक्ष में चेकिंग आदि होने के बाद 72 मीटर चौड़े दो कॉनकोर्स पर केवल यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। कॉनकोर्स से ही यात्रियों का लिफ्ट, एस्केलेटर और सीढ़ी के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर आगमन होगा।

खास बात यह है कि जिस प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेन का एनाउंसमेंट होगा, उसके यात्रियों को कॉनकोर्स से संबंधित प्लेटफॉर्म पर टिकट देखने के बाद जाने दिया जाएगा। ट्रेन आगमन के 30 मिनट पहले ही एनाउंसमेंट शुरू हो जाएगा। उधर यात्री सुविधा के लिए कॉनकोर्स में खानपान आदि के भी स्टॉल रहेंगे।

‘नये भारत का नया स्टेशन’ की थीम पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर भीड़ न बढ़े, इसके लिए तैयारी की जा रही है। जब ट्रेनों का एनाउंसमेंट होगा, तभी यात्रियों को 30 मिनट पूर्व कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाए। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed