{"_id":"64c60f9f1424ea03d50c4c04","slug":"passenger-waiting-room-of-the-junction-has-gone-into-private-hands-now-ten-rupees-per-hour-will-have-to-be-pa-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज जंक्शन : निजी हाथों में गया जंक्शन का यात्री प्रतीक्षालय, अब देना होगा दस रुपये प्रति घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज जंक्शन : निजी हाथों में गया जंक्शन का यात्री प्रतीक्षालय, अब देना होगा दस रुपये प्रति घंटा
Sun, 30 Jul 2023 12:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:52 PM IST
सार
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक दिल्ली छोर पर बने एसी प्रतीक्षालय का संचालन एक निजी एजेंसी को दिया गया है। प्रतीक्षालय में किसी भी श्रेणी के टिकट धारक को निर्धारित शुल्क देने पर ही वहां बैठने की अनुमति मिलेगी। यह नई व्यवस्था लागू भी कर दी गई है।
विज्ञापन
Magh Mela : प्रयागराज जंक्शन पर मकर संक्रांति पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन का यात्री प्रतीक्षालय अब निजी हाथों में चला गया है। ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब यहां बैठने के लिए दस रुपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान करना होगा। राहत इतनी है कि प्रतीक्षालय में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक दिल्ली छोर पर बने एसी प्रतीक्षालय का संचालन एक निजी एजेंसी को दिया गया है। प्रतीक्षालय में किसी भी श्रेणी के टिकट धारक को निर्धारित शुल्क देने पर ही वहां बैठने की अनुमति मिलेगी। यह नई व्यवस्था लागू भी कर दी गई है। एसी प्रतीक्षालय में यात्रियों के खानपान के लिए भी एक काउंटर बनाया गया है। इसमें चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक व तमाम पैक्ड फूड आइटम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वर्तमान समय कुल तीन प्रतीक्षालय है। इसमें से अभी एक का ही संचालन निजी एजेंसी को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि एक-एक करते तीनों प्रतीक्षालय निकट भविष्य में निजी एजेंसी को सौंपे जा सकते हैं। प्रयागराज मंडल के कानपुर, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, टूंडला आदि स्टेशन पर भी यह व्यवस्था आगे लागू की जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर शुल्क देकर ही प्रतीक्षालय में बैठा जा सकेगा। एसी प्रतीक्षालय में भुगतान के आधार पर खानपान की भी सुविधा उपलब्ध है। -अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल