यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने लिया सुविधाओं का जायजा
प्रयागराज। यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने सोमवार को सूबेदारगंज, बम्हरौली, मनौरी और सैयद सरांवा स्टेशन का निरीक्षण कर वहां यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों सुविधाओं का प्रबंध देखा गया। वहां लगी नल की टोंटी खोलकर देखी गई कि उसमें से पानी आ रहा है या नहीं।
सूबेेदारगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर पब्लिक टॉयलेट बनाने का निर्देश समिति सदस्यों ने दिया। यहां साफ सफाई पर समिति सदस्यों ने संतोष जताया। समिति सदस्यों में हिमाद्री बल, वीर कुमार यादव, डा. अजित कुमार के साथ यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव परशुराम महतो शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम अनुराग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, नीरज वर्मा, आरके श्रीवास्तव, भूपेश पांडेय, ओम प्रकाश, संतोष आदि मौजूद रहे।