फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   passenger can also make reservations in trains by visiting Rambagh and Prayagraj Sangam stations

रामबाग और प्रयागराज संगम स्टेशन पर भी जाकर यात्री करा सकते हैं ट्रेनों में रिजर्वेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
passenger can also make reservations in trains by visiting Rambagh and Prayagraj Sangam stations
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी के बाद अब प्रयागराज रामबाग एवं प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर खोल दिए हैं। ऐसे में यात्री अब रामबाग और संगम रेलवे स्टेशन पर भी जाकर ट्रेनों के लिए अपने टिकट बुक करा सकते हैं। अनलॉक शुरू होने के बाद ही 1 जून से देशभर में 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन ट्रेनों के संचालन के सप्ताह भर पूर्व ही रेलवे द्वारा कुछ स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर खोले गए थे। उसमें प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी के ही काउंटर खोले जा रहे थे। इस बीच ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद उत्तर रेलवे के प्रयाग जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर को खोला गया। अब इसी कड़ी में प्रयागराज संगम और प्रयागराज रामबाग स्थित रिजर्वेशन काउंटर भी खोले गए हैं। हालांकि अभी इन काउंटरों पर दिन भर में गिनती भर के लोग यही रिजर्वेशन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शनिवार से ही रामबाग रेलवे स्टेशन पर अभी एक ही शिफ्ट में रिजर्वेशन काउंटर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खोला जा रहा है। ------------------------------------------------- रामबाग रेलवे स्टेशन पर अब नहीं लगेगा किसी भी ट्रेन का आरक्षण चार्ट प्रयागराज । पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से प्रारम्भ होने वाली एवं गुजरने वाली गाड़ियों का आरक्षण चार्ट 27 जुलाई से सिर्फ एक प्रति में निकाले जाने का निर्णय लिया है जो संबंधित गाड़ियों में कार्यरत चल टिकट परीक्षक के पास रहेगा । ऐसे में अब रामबाग स्टेशन से शुरू होने वाली विभूति एक्सप्रेस एवं अन्य गुजरने वाली ट्रेनों के आरक्षण चार्ट प्लेटफार्म पर नहीं लगेंगे। हालांकि विभूति एक्सप्रेस एवं रामबाग से गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे ने तय किया है कि आरक्षण कार्यालय द्वारा आरक्षण चार्ट की कार्यालय प्रति न तो छापी जाएगी और न ही रिकार्ड में रखी जायेगी। अब यात्री केवल डिजिटल चार्टिंग बोर्ड के माध्यम से चार्ट देख सकेंगे ।इसी क्रम में डिजिटलाइजेशन के अन्तर्गत चार्टिंग की सारी प्रक्रिया अब ऑनलाइन की जा रही है जिसके फलस्वरूप आने वाले समय मे पूरा आरक्षण चार्ट पेपरलेस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed