फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parking on Sardar Patel Marg

पार्किंग पर निर्णय लेने का निर्देश

Wed, 16 Oct 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Parking on Sardar Patel Marg
सरदार पटेल मार्ग पर पार्किंग
विज्ञापन

देने पर निर्णय ले प्रशासन
यात्रिक होटल के सामने पार्किंग 21 अक्तूबर तक शुरू करने का निर्देश
महात्मा गांधी मार्ग पर पार्किंग शुल्क कम करने पर भी विचार का आदेश
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पार्किंग समस्या से निजात पाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों को व्यापक निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सरदार पटेल मार्ग पर सड़क पर पार्किंग की व्यवस्था और प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र करने का निर्देश दिया है। साथ ही महात्मा गांधी मार्ग पर वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क में कमी लाने पर भी निर्णय लेने का भी आदेश दिया है। शहर के अन्य क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग समस्या को हल करने के लिए कोर्ट ने जिला प्रशासन से विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है।
पार्किंग समस्या पर स्वत: प्रेरित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ ने कहा है सिविल लाइंस में यात्रिक होटल के सामने प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग 21 अक्तूबर तक हर हाल में क्रियाशील कर दी जाए। साथ ही स्थायी पार्किंग व्यवस्था होने तक सरदार पटेल मार्ग की तीसरी लेन में पार्किंग व्यवस्था करने पर विचार कर निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन

कोर्ट ने नगर निगम और पीडीए को यह भी निर्देश दिया है कि वह महात्मा गांधी मार्ग पर पार्किंग शुल्क कम किए जाने पर निर्णय ले और अगली सुनवाई पर कोर्ट को अवगत कराए। कोर्ट ने जिला प्रशासन को सरदार पटेल मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का मेंटेनेंस तीन दिन में करने का निर्देश दिया है। यहां एलीवेटर सहित यातायात संकेतों और साफ-सफाई का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा है कि संबंधित सड़क पर यातायात संकेतकों के लिए स्थान चिन्हित कर उसकी मार्किंग की जाए। इसी प्रकार से जिन बहुमंजिला और अन्य इमारतों में पार्किंग की सुविधा है, वहां पार्किंग का उपयोग पार्किंग के लिए ही किया जाए। अन्य कार्य के लिए पार्किंग का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने और अदालत की अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ करने की छूट दी है। याचिका पर अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed