परीक्षा पर चर्चा : आत्मविश्वास से परीक्षा की चुनौती का करेंगे सामना, मोदी मंत्र पाकर उत्साहित दिखे छात्र
पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा की। इसका लाइव प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल आदि चैनलों पर किया गया। जिले के विद्यालयों में इसका लाइव प्रसारण सुनने और देखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखक र विद्यार्थी उत्साहित दिखे। पीएम मोदी से परीक्षा संबंधी दबाव, तनाव और निराशा दूर करने का मंत्र पाकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा की। इसका लाइव प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल आदि चैनलों पर किया गया। जिले के विद्यालयों में इसका लाइव प्रसारण सुनने और देखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की तमाम समस्याओं को सुनकर सुझाव भी दिए।
केंद्रीय विद्यालय में लगाई गई बड़ी स्क्रीन
केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट, ओल्ड कैंट, सीआरपीएफ पड़िला में एक हॉल में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी लाइव प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री के साथ शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा को लेकर तनाव न लें बल्कि इसे उत्सव की तरह मनाएं। केंद्रीय विद्यालय मनौरी में 1342 छात्र एवं 58 शिक्षकों ने कार्यक्रम देखा।
प्रधानाचार्य शालिनी दीक्षित ने बताया कि अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। यह आयोजन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रेरित करने में सहायक साबित हुआ। गंगा गुरुकुलम स्कूल की प्रधानाचार्य अल्पना डे के नेतृत्व में भी विद्यार्थियों ने इस आयोजन को देखा। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग इस कार्यक्रम को देखा गया।
राज्य विवि में भी हुआ सीधा प्रसारण
राज्य विश्वविद्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने उनकी बातों को गौर से सुना और समझा। इस मौके पर प्रोफेसर अर्चना चंद्रा, प्रो. राजकुमार गुप्त, प्रो. विवेक कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. गीतांजलि श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।