फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज : दो मकान पहले से सील, फिर भी करा लिया अवैध निर्माण, दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमें

प्रयागराज : दो मकान पहले से सील, फिर भी करा लिया अवैध निर्माण, दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमें

Thu, 22 Jun 2023 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 02:47 PM IST
सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजापुर क्षेत्र में रहने वाले तीन भाई भूमाफिया हैं। उन्होंने उच्च बाढ़ बिंदु क्षेत्र में कई अवैध निर्माण किए हैं। 21 जुलाई 2022 को उनके दो मकान सील किए जा चुके हैं। आरोप है कि अब तीनों मऊ कछार नेवादा, असदुल्लापुर मोहम्मदाबाद में भी एक और अवैध निर्माण किया है। यह भी अधिकतम बाढ़ बिंदु क्षेत्र में स्थित है।

विज्ञापन
प्रयागराज : दो मकान पहले से सील, फिर भी करा लिया अवैध निर्माण, दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमें
भवन निर्माण (सांकेतिक)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजापुर के नेवादा कछार में तीन दबंग भाइयों ने दो मकान पहले ही सील होने के बावजूद एक और अवैध निर्माण कर लिया। आरोप है कि उच्च अधिकतम बाढ़ क्षेत्र में भूमि होने के बावजूद इस पर निर्माण कर लिया गया। यही नहीं शिकायत पर विकास प्राधिकरण सिर्फ नोटिस देकर चुप बैठ गया और दबंगों ने छत भी डाल ली। अधिवक्ता पीयूष ओझा ने मामले की शिकायत शासन में भेजी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजापुर क्षेत्र में रहने वाले तीन भाई भूमाफिया हैं। उन्होंने उच्च बाढ़ बिंदु क्षेत्र में कई अवैध निर्माण किए हैं। 21 जुलाई 2022 को उनके दो मकान सील किए जा चुके हैं। आरोप है कि अब तीनों मऊ कछार नेवादा, असदुल्लापुर मोहम्मदाबाद में भी एक और अवैध निर्माण किया है। यह भी अधिकतम बाढ़ बिंदु क्षेत्र में स्थित है।

विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत के बावजूद नोटिस जारी कर पीडीए चुप बैठ गया। इस संबंध में जब आईजीआरएस पर शिकायत की गई तो भी पीडीएकर्मियों ने एक वर्ष पूर्व जारी नोटिस की आख्या लगा दी। आरोप है कि एक बार फिर से शिकायत पर जानबूझकर दोबारा नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई ताकि आरोपी को निर्माण पूरा करने का मौका मिल सके। आरोप यह भी है कि कुछ पीडीएकर्मियों की मिलीभगत से आरोपी कछार क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। इस मामले में पीडीए वीसी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि फिलहाल उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। इस संबंध में जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मुकदमों वाले तीन भाइयों पर पुलिस भी मेहरबान

अधिवक्ता ने बताया कि तीनों भाइयों पर कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक पर 13, दूसरे पर 11 व तीसरे पर सात केस हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, धमकी देने के मामले शामिल हैं। इसके बावजूद कैंट पुलिस ने अब तक उनकी हिस्ट्रीशीट नहीं खोली। इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने कहा कि मुकदमे तो हैं लेकिन हिस्ट्रीशीट खुली है या नहीं, इस बाबत उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed