फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parag will now take one liter milk from cattle farmers for Rs 47

Prayagraj News: पराग अब पशु पालकों से 47 रुपये में लेगा एक लीटर दूध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Parag will now take one liter milk from cattle farmers for Rs 47
मंडल के पशुपालकों के लिए राहत की सूचना है। पराग डेयरी बृहस्पतिवार से 47 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध लेगा। अभी 45 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध लिया जा रहा है। खास यह कि बिक्री के लिए दूध पैकेट के दाम में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानि, आधा लीटर दूध का पैकेट 28 रुपये में ही मिलेगा।
विज्ञापन

गर्मी में दूध का उत्पादन कम हो गया है। ऐसे में पशुपालकों एवं डेयरियों को बाजार में दूध की अच्छी कीमत मिल रही है। इसे देखते हुए पराग की ओर से 25 अप्रैल को ही पालकों से लिए जाने वाले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 43 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध लिया जा रहा था जो बढ़कर 45 रुपये हो गया। अब इसमें दो रूपये की और बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। पराग के महाप्रबंधक डॉ.अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि नई दर के अंतर्गत दुग्ध समितियों के उत्पादकों से 47 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध लिया जाएगा। नई दर बृहस्पतिवार से लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसका फायदा मंडल के करीब छह हजार पशु पालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed