फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panic due to Sareshham bombing in Pritam Nagar

प्रीतम नगर में सरेशाम बमबाजी से दहशत

Tue, 18 Jan 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panic due to Sareshham bombing in Pritam Nagar
प्रीतम नगर में मास्क पहने चार युवकों ने की बमबाजी
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रीतम नगर में कबीर मार्ग पर सोमवार की शाम मास्क पहने चार युवकों ने एक के बाद एक कई बम फोड़े। इसके बाद वे भाग निकले। कई बम फूटने से पूरे इलाके में धुआं धुआं हो गया। लोगों ने दहशत में दुकानें बंद कर दीं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मुहल्ले वालों ने बताया कि एक युवक को वे पहचानते हैं। युवकों ने किसी को निशाना बनाकर बमबाजी नहीं की थी। आस पास के सीसीटीवी फुटेज में भी वे बमबाजी करते दिख रहे हैं।

----
अली के सरेंडर एप्लीकेशन पर पुलिस ने आख्या दी
प्रयागराज। अतीक के बेटे अली के सरेंडर एप्लीकेशन पर करेली पुलिस ने सोमवार को अदालत में आख्या प्रस्तुत की। अगली डेट 20 जनवरी को रखी गई है। अली ने अपने मौसा इमरान के छोटे भाई जीशान के साथ मारपीट और उसके घर में तोड़फोड़ की थी। करेली में अली और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद से ही अली फरार है। उसने अदालत में सरेंडर एप्लीकेशन दी थी। उसके एप्लीकेशन पर अदालत ने करेली पुलिस से आख्या मांगी थी। सोमवार को एसओ करेली ने अदालत में आख्या प्रस्तुत की लेकिन बहस नहीं हो पाई। अगली डेट 20 जनवरी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed