फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pandit Deen Dayal Upadhyay MEMU will run from Subedarganj only, changes in timings

Railway : सूबेदारगंज से ही चलेगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू, समय में किया गया बदवाल

Sat, 29 Jun 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 06:03 PM IST
सार

सूबेदारगंज से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब इसका संचालन सोमवार 29 जुलाई तक होगा। इसकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 04125 का संचालन प्रत्येक सोमवार सुबह 5:20 बजे होगा।

विज्ञापन
Pandit Deen Dayal Upadhyay MEMU will run from Subedarganj only, changes in timings
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार एवं पांच पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से छिवकी शिफ्ट की गई पंडित दीन दयाल मेमू का संचालन एक बार फिर से सूबेदारगंज स्टेशन से ही होगा। रेलवे प्रशासन ने एक जुलाई 24 से दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली मेमू को एक बार फिर से सूबेदारगंज स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसके समय में बदलाव जरूर किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04193/04194 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू प्रयागराज छिवकी के स्थान पर सूबेदारगंज से चलेगी। इसके यहां से चलने का समय सुबह 7:05 की जगह 8:20 बजे रहेगा।

विज्ञापन

अब 29 जुलाई तक चलेगी सूबेदारगंज-बांद्रा स्पेशल

सूबेदारगंज से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब इसका संचालन सोमवार 29 जुलाई तक होगा। इसकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 04125 का संचालन प्रत्येक सोमवार सुबह 5:20 बजे होगा। यह फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली रुकते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में बांद्रा टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04126 प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे चलकर अगले दिन शाम पांच बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। 22 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के सात, स्लीपर के आठ, एसी फर्स्ट कम एसी थ्री का एक, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज संगम-बरेली और मनवर संगम में अब रहेगा एसी टू का भी कोच

प्रयागराज संगम से बरेेली जाने वाली बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-जौनपुर पैसेंजर और बस्ती जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस में रेलवे प्रशासन एसी टू कोच लगाने जा रहा है। इन तीनों ही ट्रेनों में एसी टू श्रेणी का कोच अभी दो माह के लिए लगाया जा रहा है। बाद में इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 14308 बरेली-प्रयागराज संगम में एक जुलाई से 31 अगस्त, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस में चार जुलाई से तीन सितंबर, 04383 प्रयागराज संगम-जौनपुर पैसेंजर एवं 04384 जौनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में यह कोच दो जुलाई से एक सितंबर तक रहेगा। इसी तरह 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम और 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम में एसी टू श्रेणी को कोच तीन जुलाई से दो सितंबर तक के लिए लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed