फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panchayat elections: data sent for reservation determination

पंचायत चुनाव: आरक्षण निर्धारण को लेकर भेजे गए आंकड़े

Sat, 06 Feb 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: data sent for reservation determination
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व में आरक्षण की स्थिति तथा पंचायतवार जातिगत आंकड़े शासन को भेज दिए गए हैं। आरक्षण निर्धारण की आगे की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। फिलहाल 15 मार्च से पहले आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 15 मई तक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों का निर्वाचन करने का आदेश दिया है। संबंधित विभाग के अफसरों को सरकार के रुख का इंतजार है, लेकिन उन्होंने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने से पहले ग्राम पंचायतों के साथ जिला पंचायत सदस्य तथा ब्लाक विकास समिति (बीडीसी) सदस्यों के चुनाव कराने होंगे।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि 30 अप्रैल तक ये चुनाव हो जाएंगे। इसी को ध्यान में रखकर पंचायती राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग तैयारी में जुट गए हैं। सीडीओ आशीष कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर पंचायतवार विवरण भेजा जा चुका है । शासन की गाइडलाइन के अनुसार आगे की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गए तीन लाख मतदाता

नगर निगम का विस्तार के बाद 101 ग्राम पंचायतें इसमें शामिल हो गई हैं। इसके बाद करीब साढ़े चार लाख आबादी शहरी क्षेत्र में चली गई है। इसके बावजूद बीते पांच साल के दौरान ग्राम पंचायतों में तीन लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। 2015 में कुल 30 लाख 61 हजार 465 मतदाता थे, लेकिन अब यह संख्या बढक़र 33 लाख 69 हजार 216 हो गई है। चूंकि चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक मतदाता बना जा सकता है। ऐसे में मतदाता सूची में अभी और नाम जुड़ने की उम्मीद है। इसके लिए आवेदन भी आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed