फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panch Parmeshwar will decide today on the successor of Baghambari Gaddi Math

प्रयागराज : बाघंबरी गद्दी मठ के उत्तराधिकारी पर पंच परमेश्वर आज करेंगे फैसला, निरंजनी अखाड़े में मंथन

Fri, 24 Sep 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज 
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 01:36 AM IST
सार

सुसाइड नोट में उप महंत बलवीर गिरि को उत्तराधिकार सौंपने की बात कई है, लेकिन कई संतों की ओर से इस नोट को असत्य करार दिए जाने के बाद इस पर संशय खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Panch Parmeshwar will decide today on the successor of Baghambari Gaddi Math
Prayagraj : नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बाघंबरी गद्दी मठ के उत्तराधिकारी को लेकर आज फैसला होगा। इसके लिए पंचायती निरंजनी अखाड़े की बैठक बुलाई गई है। पंच परमेश्वर की बैठक में मठ बाघंबरी गद्दी के अगले उत्तराधिकारी पर आम सहमति बनाने की कोशिश होगी। हालांकि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की संस्तुति होने और अभी षोडशी भंडारा न होने की वजह से कई संत इस बैठक को टालने के भी पक्ष में हैं। फिलहाल उत्तराधिकार के मसले पर विचार-विमर्श के लिए अखाड़े के सभी पंच प्रयागराज पहुंच गए हैं, ताकि इस अहम मसले पर निर्णय लिया जा सके।

विज्ञापन


फंदे से लटके मिले महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को समाधि दिए जाने के बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर महंत कैलाशानंद की मौजूदगी में पंच परमेश्वर की बैठक में बाघंबरी मठ के उत्तराधिकारी का निर्णय लिए जाने का एलान किया गया। कुछ पंचों के न पहुंच पाने की वजह से बृहस्पतिवार की देर रात तक यह बैठक नहीं हो सकी। अंतत: निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने शुक्रवार को इस पर पंच परमेश्वर की बैठक में आम सहमति बनाने के लिए हामी भरी। 
विज्ञापन


बाघंबरी मठ का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा, इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। सुसाइड नोट में उप महंत बलवीर गिरि को उत्तराधिकार सौंपने की बात कई है, लेकिन कई संतों की ओर से इस नोट को असत्य करार दिए जाने के बाद इस पर संशय खड़ा हो गया है। ऐसे में नए उत्तराधिकारी को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि बाघंबरी मठ की जिम्मेदारी किसी बड़े और साफ-सुथरी छबि वाले संत को दी जा सकती है, ताकि मठ के साथ ही बड़े हनुमान मंदिर की परंपरा और गरिमा को बनाए रखा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन





अंदरखाने मानें तो आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के हाथ में इस मठ की कमान सौंपे जाने की भी बात कही जा रही है, लेकिन अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने इससे इनकार किया है। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ने कहा कि वह पहले से ही एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आचार्य महामंडलेश्वर हैं, ऐसे में मठ के उत्तराधिकारी का दायित्व वह नहीं संभाल सकते। उनका कहना है कि सर्व सम्मति से इस पर पर फैसला लिया जाएगा।

ये हैं निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर

  • सचिव निरंजनी अखाड़ा- महंत रवींद्र पुरी
  • सचिव निरंजनी अखाड़ा -महंत ओंकार गिरि
  • सचिव निरंजनी अखाड़- महंत रामरतन गिरि
  • महंत केशव पुरी
  • महंत राधे गिरि
  • महंत नरेश गिरि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed