फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PAC Western Zone made UP football champion

पीएसी पश्चिमी जोन बना यूपी फुटबॉल चैंपियन

Mon, 29 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
PAC Western Zone made UP football champion
PAC Western Zone made UP football champion - फोटो : CITY DESK
फोटो
विज्ञापन

पीएसी पश्चिमी जोन बना यूपी फुटबॉल चैंपियन
कड़े मुकाबले में मध्य जोन को 5-4 गोल से हराकर जीता खिताब
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को प्रदान की ट्रॉफी, मेडल पहनाए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी पुलिस की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का खिताब पीएसी पश्चिमी जोन ने अपने नाम कर लिया। कड़े मुकाबले में पश्चिमी जोन ने पीएसी के मध्य जोन को 5-4 गोल से पराजित किया। इसी तरह गोरखपुर जोन ने वाराणसी जोन को 11-1 गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि व हाईकोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान आसिफ अली और उपविजेता के कप्तान हादी हसन को ट्रॉफी प्रदान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया।
रविवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 68वीं यूपी पुलिस वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता केअंतिम दिन पीएसी पश्चिमी जोन और पीएसी मध्य जोन केबीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। खेल अवधि समाप्त होने तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं। ऐसी स्थिति को देखते हुए निर्णायकों ने खेल अवधि में बीस मिनट का इजाफा किया। इसका फायदा उठाते हुए पश्चिमी जोन के खिलाड़ी संदीप सिंह ने एक गोल मारकर टीम को 5-1 से प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके पहले तीसरे नंबर के लिए इलाहाबाद विवि केमैदान पर हुए मुकाबले में गोरखपुर जोन ने शानदान प्रदर्शन करते हुए वाराणसी जोन को 11-1 से भारी अंतर से पराजित किया। टीम के आबदीन अंसारी ने सर्वाधिक सात गोल दागे। टीम के ही अमित कुमार और मोहम्मद अली ने एक-एक गोल का योगदान दिया। प्रतिद्वंदी वाराणसी टीम की तरफ से रमेश कुमार ने मात्र एक गोल मारकर अपनी टीम की लाज बचाई। समापन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन एसएन सावंत ने मुख्य अतिथि व न्यायाधीश हाईकोर्ट शशिकांतगुप्ता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौकेपर पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र केपी सिंह, सहआयोजन सचिव एसएसपी अतुल शर्मा, सीओ पुलिस लाइन अमित कुमार आनंद, आरआई सुरेंद्र विक्रम सिंह, अवनीश मिश्रा, पीटीआई मनोज कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीटी नेशनल रैकिंग में हिस्सा लेंगे शहर के चार खिलाड़ी
प्रयागराज। आगामी 14 से 21 अगस्त को केरल के त्रिवेंद्रम में होने जा रही टेबल टेनिस की नेशनल रैकिंग टूर्नामेंट में शहर केचार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुष वर्ग में राहुल सिंह, यूथ महिला वर्ग से पूजा सिंह शिरकत करेंगी। इसके अलावा जूनियर और सब जूनियर में अंबिका गुप्ता और सबजूनियर बालक में वंश खरे प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ये सभी खिलाड़ी नेशनल रैकिंग प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी देते हुए टीटी प्रशिक्षक इबार्दुरहमान ने बताया कि टीटी की राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर्स रैंकर्स की चार प्रतियोगिताएं होती हैं। इसमें यूपी के टॉप रैंकर्स खिलाड़ी ही शामिल होते हैं। जिसमें में शहर के चार खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्केबाजी में जिले को मिले आठ पदक
प्रयागराज। बीते 24 से 28 जुलाई के बीच झांसी में हुए 22वीं यूपी स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मुकाबले में जिले को कुल पांच पदक मिले। इसमें जाह्न्वी, वर्षा, यशस्वी और गंगा को सिल्वर मिला, जबकि मोहिनी, साक्षी, हर्षिता और नीतू को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed