{"_id":"5e0e41f18ebc3e87fc6b916d","slug":"overload-boat-overturned-in-prayagraj-teenager-missing-naini-news-ald2646321132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में अनियंत्रित होकर ओवरलोड नाव पलटी, किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में अनियंत्रित होकर ओवरलोड नाव पलटी, किशोर लापता
विज्ञापन
रछना के मनैया घाट पर लगी भीड़, मौके पर बैठी पुलिस, गंगा में डूबे बच्चे को तलाशते गोताखोर
- फोटो : NAINI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी/करछना (प्रयागराज)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के गुरुवार को 11 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के मनैया घाट से ककरा घाट जा रही ओवरलोडेड नाव बीच नदी में ही पलट गई। नाव पर सवार नाविक समेत 13 लोगों को बचा लिया गया लेकिन, श्याम बाबू और उसका बेटा आकाश डूब गए। गोताखोरों ने कुछ देर बाद श्याम बाबू को तो बाहर निकाल लिया लेकिन आकाश का कुछ पता नहीं चल पाया। श्याम बाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। घाट पर घंटों खोजबीन होती रही।
औद्योगिक क्षेत्र के मनैया गंगा घाट से गुरुवार सुबह एक नाव पर सवार 15 लोग गंगापार ककरा कोटवा घाट की ओर जा रहे थे। करीब 11.30 बजे जब नाव बीच गंगा में पहुंची तो उसका संतुलन बिगड़ने लगा। नाव डूबने लगी तो चीख चिल्लाहट शुरू हो गई। कुछ लोग खुद तैर कर निकल गए। कुछ को नाविक ने बचाया। 13 लोग बचा लिए गए लेकिन, लेकिन मनैया गांव निवासी श्याम बाबू और उसका नौ साल का बेटा आकाश डूब गए। पता चलने पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतारा गया। कुछ देर बाद श्याम बाबू को तो गोताखोरों ने जिंदा खोज निकाला। उसकी गंभीर हालत देख पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। बेटे आकाश की तलाश देर शाम तक होती रही।
देर शाम तक खोजबीन जारी रही लेकिन आकाश का कुछ पता नहीं चला। आकाश के परिवार वाले रोते बिलखते रहे। मौके पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस और तहसीलदार करछना देवेंद्र सिंह और बाद में एसपी जमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी पहुंच गए। शहर से गोताखोरों की दूसरी टीम बुलाई गई। देर शाम तक उसकी खोजबीन जारी रही लेकिन, कुछ पता नहीं चला। लोगों का आरोप है कि नाव ओवरलोड थी। एसपी यमुनापार ने बताया कि नाव ओवरलोड होने की शिकायत की जांच की जा रही है। आकाश की खोजबीन में पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।